फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mock Parliament: Opposition surrounds government with burning issues like sexual exploitation, female insecurity

मॉक पार्लियामेंट : विपक्ष ने यौन शोषण, महिला असुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों से सरकार को घेरा

Wed, 03 Mar 2021 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mock Parliament: Opposition surrounds government with burning issues like sexual exploitation, female insecurity
महिला दिवस पर पंचायत भवन में आयोजित मॉक पार्लियामेंट में मौजूद बच्चे व अधिकारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
वुमन वीक के दूसरे पंचायत भवन में मॉक पार्लियामेंट में संसद जैसा नजारा बना। संसद में जहां विपक्ष ने यौन शोषण व महिला असुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास किया, वहीं दूसरी ओर सरकार के संबंधित विभागों के मंत्रियों ने प्रश्नों का सरकारी तथ्यों व योजनाओं के आधार पर सटीक जवाब दिया, जिस पर विपक्ष के सांसद बेबस नजर आए। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य संसद की पूरी कार्यवाही के दौरान मौजूद रहे। संसद की कार्यवाही में भूमिका निभाने वाली छात्राओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने संसद की कार्यवाही में पहले पांच स्थानों पर रहने वाली छात्राओं को एक दिन के लिए जिला के उपायुक्त के पद से एसडीएम तक के उच्च प्रशासनिक पदों पर आसीन करने का एलान किया।
विज्ञापन

ई-लर्निंग चैनल से 60 स्कूलों के तीन हजार विद्यार्थियों को जोड़ा
पंचायत भवन में मॉक पार्लियामेंट में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। मॉक पार्लियामेंट में कुमारी मोनिका ने अध्यक्ष की भूमिका निभाई और अन्नू सांगवान ने प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई। कुमारी अंकिता व प्रज्ञा राष्ट्रपति के मेहमान के रूप में शामिल हुए। कुमारी प्रीति गृह मंत्री, लवीना मानव संसाधन मंत्री, पूजा पर्यावरण मंत्री, सोनिया महिला एवं बाल विकास विभाग, विधि मंत्री गीतांशु, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रिया और प्रियंका ने कृषि मंत्री की भूमिका निभाई। संसद की कार्यवाही के दौरान मुंबई से आर्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष रूबल नागी भी मौजूद रहीं। दिल्ली से विभूति, केशव व पद्मनाथन विशेष जज के रूप में उपस्थित रहे। ई-लर्निंग चैनल के माध्यम से जिले के 60 स्कूलों में करीब तीन हजार विद्यार्थियों को इससे सीधा जोड़ा गया।
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई
मॉक पार्लियामेंट की कार्रवाई संसद की तरह चली। सरकार के मंत्री तथा पक्ष व विपक्ष के सभी सांसद सदस्य पंचायत भवन के मुख्य द्वार से अंदर बनी संसद में अपनी सीटों पर पहुंचते हैं। संसद में दर्शक दीर्घा व प्रेस गैलरी भी स्थापित की गई। सबसे पहले लोकसभा अध्यक्ष द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। उसके बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र और बरेली से सांसद की शपथ ली। संसदीय कार्यवाही में उत्तरांखड में ग्लेशियर विस्फोट से हुई नागरिकों की मौत पर दो मिनट का मौन रखा। प्रधानमंत्री द्वारा अपने नए सदस्यों का परिचय करवाया। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा संसद की कार्यवाही शुरू करने की इजाजत दी। संसद की कार्यवाही के दौरान विपक्ष की सांसद योगिता ने दिन-प्रतिदिन हो रह दुष्कर्म जैसे अपराधों पर संबंधित मंत्री से जवाब मांगा। कार्यक्रम का संचालन नाथुवास स्कूल से प्राचार्य अनीतानाथ ने किया। इस दौरान नगराधीश हरबीर सिंह, सीएमजीजीए आयुष सिंघल, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्योराण, उप जिला शिक्षा अधिकारी संतोष नागर, खंड शिक्षा अधिकारी तकदीर ग्रेवाल, प्राचार्य किरण गिल, डीपीसी कार्यालय से परमेश्वर शर्मा, ममता पालीवाल, सुशीला, कुसुमलता, ममता, शैलेस आदि छात्राएं मौजूद रहीं।

पंचायत भवन में आयोजित मॉक पार्लियामेंट में मोजूद प्रतिभागी व अन्य। संवाद

पंचायत भवन में आयोजित मॉक पार्लियामेंट में मोजूद प्रतिभागी व अन्य। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed