फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MNS Mahavidyalaya defeated Siwani Government College

एमएनएस महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने सिवानी राजकीय कॉलेज को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
MNS Mahavidyalaya defeated Siwani Government College
सीबीएलयू में आयोजित इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में प्वाइंट लेने के लिए रेड करता रेडर। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के सीमेंट भवन में इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विवि की स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. मुल्तान सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. मितेश भारद्वाज सचिव एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने शिरकत की। कबड्डी चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार के मुकाबलों में वैश्य कॉलेज ने जीडीसी कॉलेज बहल को हराया। बीएलजेएस तोशाम ने दादरी कॉलेज को हराया। महाराज नीमपाल सिंह कॉलेज ने गवर्नमेंट कॉलेज सिवानी को व गवर्नमेंट कॉलेज बौंदकलां ने गवर्नमेंट कॉलेज मंडी हरिया को हराया। कबड्डी सेमीफाइनल पुरुष मुकाबलों में महाराजा नीम पाल सिंह कॉलेज ने वैश्य कॉलेज को और गवर्नमेंट कॉलेज बौंदकलां ने बीएलजेएस तोशाम को हराया। वहीं कबड्डी महिला मुकाबलों में गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन तोशाम ने जेवीएमजीआरआर दादरी को और राजीव गांधी महिला कॉलेज भिवानी ने गवर्नमेंट कॉलेज लोहारू को हराया। सेमीफाइनल महिला कबड्डी में एमएम कॉलेज झोझू कलां ने आदर्श महिला कॉलेज को हराया। राजीव गांधी महिला कॉलेज भिवानी ने गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन तोशाम को हराया। इस अवसर पर डॉ वजीर सिंह कोच, संजय कोच, कमल कोच, विद्यानंद कोच, बलजीत कोच, अजमेर कोच, विकास कोच, मंजीत ढांढा कोच, रविंद्र शर्मा, कुलदीप गुलिया, रजत उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------
आज इनके बीच होंगे फाइनल मुकाबले
कबड्डी पुरुष वर्ग में महाराजा नीमपाल सिंह कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज बौंदकलां के बीच होगा। इसी प्रकार कबड्डी महिला वर्ग में एमएम झोझू कलां और राजीव गांधी महिला कॉलेज भिवानी के बीच होगा। इन मुकाबलों के बाद ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed