फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MLA Saraf enraged after finding silt and faulty pumpset in the water tank

Bhiwani News: जलघर में गाद और खराब पंपसेट मिलने पर भड़के विधायक सर्राफ

Sat, 09 May 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 09 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
MLA Saraf enraged after finding silt and faulty pumpset in the water tank
भिवानी। गांव मानहेरू के जलघर में टैंकों में गाद जमा और पंपसेट खराब मिलने पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को जलघर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पब्लिक हेल्थ विभाग के इंजीनियर इन चीफ को मोबाइल फोन पर मामले की जानकारी देते हुए जल्द टैंकों की सफाई कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि पेयजल व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ को जलघर के टैंकों में गाद जमी मिली। वहीं फिल्टरों की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं पाई गई। इसके अलावा पंपसेट भी खराब मिला। विधायक ने अधिकारियों को जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो इसकी शिकायत सीएम हाउस में की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि गांव के जलघरों में अधिक दिनों तक पानी का स्टॉक नहीं रह पाता जिसके कारण जल्द ही पेयजल की राशनिंग करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल स्टेडियम की चहारदीवारी का किया लोकार्पण
गांव मधमाधवी और अजीतपुर में विधायक घनश्याम सर्राफ ने खेल स्टेडियम की चहारदीवारी और गेट का लोकार्पण किया। विधायक सर्राफ ने कहा कि सार्वजनिक कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। इस दौरान दोनों गांवों के लोगों ने विधायक के समक्ष विभिन्न सार्वजनिक कार्यों की मांग रखी जिनको उन्होंने जल्द पूरा करवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed