फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MLA requested to increase the file of Municipal Council

Bhiwani News: विधायक ने की नगर परिषद का दायर बढ़ाए जाने की गुजारिश

Wed, 28 Feb 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 28 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
MLA requested to increase the file of Municipal Council
 विधानसभा में स्काउट्स के बच्चों के साथ विधायक घनश्याम सर्राफव विशंभर वा​ल्मीकी 
भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने विधानसभा में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का बकाया एरियर का जल्द से जल्द भुगतान कराए जाने की मांग उठाई। उन्होंने नगर परिषद का दायर बढ़ाए जाने की भी गुजारिश की। दादरी-भिवानी रोड पर एक पार्क विकसित करने, शहर की सड़कों को एनएच के बजाए पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण) विभाग को हैंडओवर किया जाए ताकि जरूरत के हिसाब से इनको दुरूस्त व निर्माण करवाया जा सके।
विज्ञापन

नये बस स्टैंड से लेकर ऑटो मार्केट तक के मार्ग के दोनों तरफ फुटपाथ बनाए जाने, शहरी क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम सीवर व्यवस्था दुरुस्त करवाए जाने की सदन में मांग की। विधायक घनश्याम सर्राफ ने विधानसभा सत्र के दौरान हलके के गांव नंदगांव में महिला कॉलेज स्थापित किए जाने की मांग रखी। उनका तर्क था कि शहर से उक्त गांव दूर है। उक्त गांव व उसके आसपास गांव की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए शहर में आना पड़ता है। वाहनों की कमी के चलते छात्राओं को शिक्षण संस्थाओं तक पहुंचने में काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

कई छात्राएं तो शिक्षण संस्थान दूर होने की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। ऐसे में उक्त गांव में महिला कॉलेज स्थापित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव मधमाधवी व मानहेरू में जलघर के टैंकों की मरम्मत व वहां पर अतिरिक्त टैंक बनाए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा गांव मानहेरू की सीएचसी, हालवास, नवा राजगढ़ व एक अन्य गांव में सीएचसी व पीएचसी के भवन जर्जर हालत में हैं। इन भवनों का पुनर्निर्माण करवाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्काउट के बच्चों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही

मंगलवार को भिवानी से स्काउट ग्रुप संयोजक लक्ष्मण गौड़ व पुष्पा की अगुवाई में स्काउट्स के बच्चों का ग्रुप चंडीगढ़ विधानसभा में पहुंचा। इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ के सहयोग से सभी बच्चों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी। कार्यवाही देखने के बाद बच्चे आपस में नये अनुभव को शेयर कर रहे थे। इस मौके पर बच्चों के साथ विधायक घनश्याम सर्राफ के अलावा विधायक बिशंबर वाल्मीकि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed