फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MLA, inspection, sports stadium

स्टोर में मिला खेल सुविधा केंद्र के उद्घाटन का पत्थर, बिफरे विधायक

Mon, 13 Jan 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
MLA, inspection, sports stadium
भीम स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त सीढ़िया देखते विधायक घनश्याम सर्राफ। संवाद न्य? - फोटो : Bhiwani
विधायक घनश्याम सर्राफ ने रविवार को भीम स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया खेल सुविधा केंद्र (फेस्लिटिंग सेंटर) का उद्घाटन पत्थर स्टोर में गिरा मिला। इसका एक वर्ष पहले ही उद्घाटन किया गया था। जिस पर विधायक खफा नजर आए। स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान कोई अधिकारी भी नहीं मिला। अन्य खामियां भी मिली। जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री और खेल मंत्री को शिकायत करने की बात कही। अमर उजाला ने भी 28 दिसंबर के अंक में स्टेडियम की अव्यवस्थाओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ रविवार को भीम स्टेडियम में चल रही वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने पहुंचे थे। यहां के बाद उन्होंने स्टेडियम की सुविधाओं का जायजा लिया तो खामियां ही खामियां सामने आई। इनमें सबसे अहम तो पिछले साल ही बनकर तैयार हुए खेल सुविधा केंद्र का उद्घाटन पत्थर भी स्टोर में मिला। स्टेज पर दर्शकों के लिए बनी सीढ़ियां भी जर्जर हालत में मिली। यहां तक कि सीढ़ियां कभी भी भरभरा कर गिरने को है। चूंकि दर्शक दीर्घा के दोनों तरफ बनी सीढ़ियां बीच से टूटी हुई है। जिनसे किसी भी व्यक्ति का ऊपर व नीचे उतरना बड़ा मुश्किल है। खेल सुविधा केंद्र में कोई कर्मचारी नहीं मिला। वहां मिले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बताया कि इस बारे में अधिकारी ही बता सकते है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों से सुविधाओं के बारे में ली जानकारी : विधायक घनश्याम सर्राफ स्टेडियम में बने ट्रैक का निरीक्षण किया और वहां पर अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत की। साथ ही उनसे सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की। खिलाड़ियों ने बताया कि स्टेडियम में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। उसके बाद विधायक सर्राफ ने खुद ट्रैक पर चलकर निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक पर सफेद पट्टी व अन्य रंगीन पट्टी बनाए जाने की कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला कोई अधिकारी व कर्मचारी : निरीक्षण के दौरान खेल सुविधा केंद्र में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं मिला। दो-तीन कमरों के दरवाजे बंद मिले। करीब आधे घंटे तक विधायक वहां पर मौजूद रहे। जब वे चलने लगे तो एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वहां पर पहुंचा। उसने बताया कि वे स्टेडियम अधिकांश भवनों को संभालते है। वे दूसरे भवन में गए हुए थे। कुछ खेलों के चलने की वजह से उनकी वहीं पर डयूटी थी। अधिकारियों के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि वे इस मामले को लेकर सीएम व खेलमंत्री से शिकायत करेंगे। स्टेडियम में कोई अधिकारी नही मिला जो कि गलत है। सीएम द्वारा किए गए भवन का उद्घाटन पत्थर फैस्लिटिंग सेंटर के स्टोर में पड़ा है। जो कि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed