{"_id":"7463975ff065bbbd4d6005e9a2eb7728","slug":"mist-at-loggerheads-two-truck-driver-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध में भिड़े दो ट्रक, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध में भिड़े दो ट्रक, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। तोशाम जुई सड़क मार्ग पर गांव सुंगरपुर के पास धुंध में दो ट्रकों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक चालक की मौत हो गई वहीं दूसरे चालक को गंभीर अवस्था में पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक उत्तरप्रदेश और घायल महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है। टक्कर इतनी भयानक थी की ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद घंटों मार्ग बाधित रहा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की सहायता रास्ते को खोला गया।
रविवार सुबह करीबन 6 बजे बिनौलों की बोरियों से लदे एक ट्रक व नाला सेंट से भरे दूसरे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर में एक ट्रक चालक महक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक चालक प्रदीप कुमार को गहरी चोटें लगी हैं। गंभीर रूप से घायल प्रदीप कुमार को पीजीआई रेर कर दिया गया है। मृतक चालक उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया गया है। वहीं घायल प्रदीप कुमार नारनौल के पास एक ढाणी का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा काफी भयानक था। दोनों ट्रकों के टकराने की दूर तक आवाज सुनाई दी। घायल प्रदीप के साथ उसका परिचालक भी था जिससे मामूली चोटें आई हैं। लोगों ने बताया कि धुंध के चलते ही यह हादसा हुआ है। घटना के बाद घंटों तक मार्ग बाधित भी रहा। बाद में जेसीबी की सहायता से मार्ग को खोल दिया गया।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पंहुच गई थी।