फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Miscreants and shooters of Lawrence Bishroi gang killed Bunty Master in Bhiwani in 2017

Bhiwani News: लॉरेंस बिश्रोई गैंग के गैंगस्टर और शूटरों ने भिवानी में 2017 में की थी बंटी मास्टर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Miscreants and shooters of Lawrence Bishroi gang killed Bunty Master in Bhiwani in 2017
भिवानी। लॉरेंस बिश्रोई गैंग के गैंगस्टर और शूटरों ने मिलकर 2017 में भिवानी में बंटी मास्टर की गोली मारकर हत्या की थी। भिवानी के शूटरों का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी सामने आ चुका है। अब राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू की गोली मारकर हत्या के मामले में भी भिवानी का नाम जुड़ा है। हालांकि अभी तक भिवानी पुलिस की तरफ से ऐसे किसी भी शूटर की कोई पहचान या फिर नाम इस शुट आउट से जुड़ा होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भिवानी जिले के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बोहल वासी शूटर सचिन चौधरी का नाम आ चुका है। ये लॉरेंस बिश्रोई गैंग से जुड़ा है। वहीं 2017 में भिवानी में चिड़ियाघर मोड पर बंटी मास्टर की गोली मारकर हत्या की थी। जिसमें संपत नेहरा और लॉरेंस बिश्रोई गैंग का नाम सामने आया था।
विज्ञापन

इस हत्याकांड में भिवानी के तेलीवाड़ा क्षेत्रवासी टीनू हरियाणा उर्फ दीपक मुख्य आरोपी था। टीनू हरियाणा का भाई बंटी भी लॉरेंस बिश्रोई गैंग से जुड़ा है। इसके अलावा भी आसपास के इलाके के काफी युवाओं में लॉरेंस बिश्रोई गैंग ने अपनी पैठ जमाई है। जिसमें वयस्क युवाओं के साथ कुछ नाबालिग युवा भी रास्ता भटककर इनसे जुड़े हैं। लॉरेंस बिश्रोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर टीनू हरियाणा पर भिवानी सहित अन्य राज्यों में 32 आपराधिक केस दर्ज हैं। जिनमें हत्या, हत्या प्रयास, रंगदारी, आर्मस एक्ट के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed