फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mischievous elements demolished Ravana's effigy, stoned the committee members in Bhiwani

भिवानी में शरारती तत्वों ने रावण का पुतला गिराया, कमेटी सदस्यों को मारे पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements demolished Ravana's effigy, stoned the committee members in Bhiwani
क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद रावण के पुतले को उठाती क्रेन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सेठ किरोड़ीमल पार्क में श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले दहन की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाइकों पर सवार होकर अचानक 50-60 युवक पार्क में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। शरारती तत्वों ने अपने चेहरे ढंके हुए थे। इन युवकों ने तीनों पुतलों की रस्सियों को खींचकर पुतले गिराने का प्रयास किया। इस दौरान रावण का पुतला गिरा दिया, जो काफी क्षतिग्रस्त भी हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रामलीला कमेटी सदस्यों ने जब इन युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन पर पत्थर बरसा कर युवक भाग गए। मामले की सूचना फोन पर पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद सिटी पुलिस थाना सहित काफी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान शक के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को भी काबू किया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैनी व एडवोकेट अजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे 50-60 नकाबपोश शरारती तत्व आए और उन्होंने अचानक पुतलों पर हमला कर दिया। इस दौरान रावण का पुतला गिरा दिया, जो नीचे से काफी क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपियों को जब वहां तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी व रामलीला कमेटी सदस्यों ने रोकने का प्रयास किया तो उन पर भी पत्थरबाजी कर भाग गए। आरोपी अपना काम सिर्फ पांच से सात मिनट में कर रफूचक्कर हो गए। जिसके बाद माहौल भी तनावपूर्ण हो गया। रामलीला कमेटी प्रधान विजय बंसल टैनी ने मामले की लिखित शिकायत सिटी था पुलिस को दी है। विजय बंसल टैनी ने कहा कि कई सालों से रामलीला का मंचन व रावण पुतला दहन का कार्यक्रम यहां होता रहा है, लेकिन पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। कुछ शरारती तत्वों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व सांप्रदायिकता दंगा भड़काने का कुप्रयास किया है, जो निंदनीय व घोर अपराध है। ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। रावण के क्षतिग्रस्त पुतले को दुरुस्त कराकर करीब दो घंटे बाद फिर से क्रेन के सहारे खड़ा किया गया। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन की जा रही है
रामलीला कमेटी प्रधान विजय बंसल की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत मिली है। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुतले को क्षति पहुंचाने वाले आखिर कौन थे, इसका पता लगाया जा रहा है।
- सतीश कुमार, प्रभारी, सिटी पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed