फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Misbehavior with polling booth agent, complaint sent to Election Commission

Bhiwani News: पोलिंग बूथ एजेंट से की बदसूलकी, चुनाव आयोग को भेजी शिकायत

Mon, 27 May 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with polling booth agent, complaint sent to Election Commission
बहल(भिवानी)। लोकसभा चुनावों के दौरान बहल कस्बे के एक पोलिंग बूथ के एजेंट ने भिवानी पुलिस प्रशासन पर चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। एजेंट ने कहा कि उनको मतदान के दौरान मतदान केंद्र के अंदर नहीं बैठने दिया। जिससे न केवल चुनाव आयोग की गाइडलाइंस की अवहेलना की है, वरन निष्पक्ष मतदान की भूमिका को संदेहास्पद बना दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को दी।
विज्ञापन


कस्बे के आदर्श नगर निवासी डॉ. बलबीर सिंह ठाकन ने कहा कि उसकी ड्यूटी बहल कस्बे के मतदान केंद्र बूथ नंबर 129 पर थी। लेकिन मतदान के समय उसको चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार मतदान केंद्र के अंदर नहीं बैठने दिया गया। उसे पुलिस प्रशासन द्वारा जिला चुनाव आयोग के आदेशों का हवाला देते हुए उसे मतदान केंद्र से बाहर बैठने को कहा गया। जब उसने इस बारे में भारतीय चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का हवाला दिया तो उसे नहीं सुना गया। उसे उठाकर बाहर फेंकने की धमकी दी गई। वहां मौजूद एक पार्टी के एजेंट ने भी उससे बदसलूकी की। मैंने इस बारे में सेक्टर ऑफिसर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भी अवगत कराया पर वे भी असहाय नजर आए। यही नहीं, जिन मतदाताओं के वोट बूथ नंबर 129 में थे उनको बीएलओ द्वारा बूथ नंबर 130 की पर्चियां दी गई थीं। जब वे बूथ नंबर 130 पर वोट डालने आए तो उनको बताया गया कि उनके वोट बूथ नंबर 129 पर है। ऐसे में मतदाताओं को भरी दोपहरी में मार्केट कमेटी कार्यालय से एक किमी दूर मॉडल प्राइमरी स्कूल तक बेवजह चक्कर कटवाया गया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह को पत्र लिखा। कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed