फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Misbehaved with female teachers by entering girl's school, case against three

कन्या स्कूल में घुसकर महिला अध्यापिकाओं से बदसलूकी, तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Misbehaved with female teachers by entering girl's school, case against three
भिवानी। गांव लोहानी के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में गांव के ही तीन लोगों ने महिला अध्यापिकाओं के साथ बदसलूकी कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। स्कूल के ऑफिस में आरोपियों ने जमकर हंगामा किया। मामले की शिकायत विद्यालय की मुख्य अध्यापिका ने जूई कलां पुलिस थाने में दी। जिस पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव लोहानी के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की मुख्य अध्यापिका शीला सांगवान ने बताया कि गत 26 अगस्त की सुबह दस बजे गांव के ही तीन लोगों ने स्कूल के ऑफिस में घुसकर महिला अध्यापिकाओं से बदसलूकी की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शीला सांगवान का आरोप है कि एक आरोपी ने उनके खिलाफ झूठा एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज कराने की भी धमकी दी। उसने शिकायत में बताया कि आरोपी आंगनबाड़ी केंद्र की पाइपलाइन से सड़क पर लीकेज की शिकायत पर अपशब्द बोल रहे थे। जिस पर उन्होंने समझाया था कि आंगनबाड़ी केंद्र उनके अधीन नहीं आता है। दो बार पहले भी लाइन लीकेज थी तो उन्होंने अपने स्तर पर ठीक करा दी थी और तीसरी बार भी ठीक कराने के लिए बोला था, लेकिन आरोपी स्कूल में जबरन घुसकर रिकॉर्ड को भी फेंकने लगे और रिकॉर्ड दिखाने का दबाव बनाने लगे। इस पर उन्हें आरटीआई से कोई भी सूचना मांगने की बात कही। इस पर भड़के आरोपियों ने उनके साथ धक्कामुक्की की और फिर जान से मारने की धमकी देने लगे। एक आरोपी ने उन पर एससी एसटी एक्ट के तहत झूठा केस दर्ज कराने की भी धमकी दी। शीला सांगवान ने बताया कि आरोपी स्कूल के अंदर किसी भी कमेटी के सदस्य नहीं हैं और न ही इस विद्यालय में उनकी या उनके परिवार की कोई बेटी पढ़ती है। आरोपियों ने महिला शिक्षिकाओं के साथ बदसलूकी के साथ-साथ छात्राओं की पढ़ाई में भी बाधा डाली। जिसके बाद मामले की शिकायत जूई कलां पुलिस थाने में दी।
विज्ञापन

इनके खिलाफ केस दर्ज
जूई कलां पुलिस थाने के जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि मुख्य अध्यापिका की शिकायत पर गांव लोहानी के आरोपी कमल सिंह, हरिसिंह व नरेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed