{"_id":"65185d796584bd954007f15c","slug":"minor-girl-left-for-mumbai-with-the-desire-to-become-a-singer-reached-ahmednagar-bhiwani-news-c-21-hsr1027-229522-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सिंगर बनने की चाह में नाबालिग मुंबई के लिए निकली, पहुंच गई अहमदनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सिंगर बनने की चाह में नाबालिग मुंबई के लिए निकली, पहुंच गई अहमदनगर
Sat, 30 Sep 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सिंगर बनने की चाह में 14 साल की नाबालिग लड़की भिवानी से ट्रेन में बैठकर महाराष्ट्र के अहमदनगर पहुंच गई। नाबालिग के लापता होने की परिजनों ने सेक्टर 13 पुलिस चौकी में शिकायत दी। इसके बाद भिवानी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद किए जाने के लिए एसआईटी का गठन किया। वहीं पुलिस की चार टीमें भी लड़की की तलाश में जुटी रहीं। लड़की को दो दिन बाद महाराष्ट्र के अहमदनगर से सकुशल तलाश किया गया।
सेक्टर 13 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 14 साल की बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है और 25 सितंबर को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने इस संबंध में एक एसआईटी का गठन किया। इसमें सेक्टर 13 चौकी इंचार्ज, साइबर सेल, सीआईए की टीम शामिल की गई। पुलिस की टीमों ने रेलवे स्टेशन भिवानी, रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली के बाद लखनऊ से लेकर गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव वाले सभी स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। नाबालिग को ढूंढने किए के लिए भिवानी साइबर सेल इंचार्ज ने हरियाणा, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र मध्यप्रदेश के आरपीएफ व दिल्ली, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश पुलिस से भी संपर्क साधा और महत्वपूर्ण सूचना एकत्रित की। इस दौरान नाबालिग के बारे में पुलिस को अहम सुराग लगा। इसके बाद परिजन और पुलिस भिवानी से फ्लाइट के माध्यम से महाराष्ट्र पहुंचे और नाबालिग को सकुशल बरामद कर वापस लाया गया।
गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन से पहले पहुंची दिल्ली, फिर किया दूसरी ट्रेन से पुणे का सफर
बरामद हुई नाबालिग ने बताया कि वह भिवानी रेलवे स्टेशन से गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर दिल्ली पहुंची और फिर यहां से दूसरी ट्रेन में पुणे का सफर किया। नाबालिग सिंगर बनने के लिए मुंबई जाना चाहती थी। जबकि उसके परिजन उसे डॉक्टर बनाना चाहते हैं। नाबालिग इसी चाह में घर से बिना कुछ सोचे समझे निकल गई और फिर वह मुंबई जाना चाहती थी और फिर अहमदनगर पहुंच गई। जहां नाबालिग के संबंध में पुलिस को पता चला तो तुरंत टीम फ्लाइट के माध्यम से वहां पहुंची। लापता नाबालिग को दो दिन में तलाश किए जाने पर परिजनों ने भी भिवानी पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
सेक्टर 13 की चौकी क्षेत्र से लापता हुई 14 साल की नाबालिग लड़की को भिवानी पुलिस ने कई राज्यों की पुलिस व आरपीएफ से संपर्क साधने के बाद सकुशल तलाश किया है। लड़की सिंगर बनने के लिए मुंबई जाना चाहती थी। अहमद नगर से उसे तलाश किया गया। परिजन बेटी को पाकर खुश हैं।
-वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
पुलिस द्वारा तलाश की गई नाबालिग लड़की को बाल कल्याण समिति कार्यालय में काउंसलिंग के लिए लाया गया था। छुट्टी होने की वजह से काउंसिलिंग तीन अक्तूबर को कराई जाएगी। फिलहाल लड़की परिजनों के साथ भेज दी गई है।
-सतेंद्र तंवर, सदस्य बाल कल्याण समिति, भिवानी।