फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   minister ram das athawle, press confrence, comment of rahul gandhi

2019 के चुनावों में राहुल राफेल-राफेल करते रहे,जनता ने मोटी को दिया बहुमतः अठावले

Sun, 25 Oct 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
minister ram das athawle, press confrence, comment of rahul gandhi
पूर्व मंत्री ठा.बीर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले व अन्? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा व सिद्धांतों एवं विचारधारा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। हमारी पार्टी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए गरीब एवं असहाय व्यक्ति की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के लिए 85 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार हर वर्ग के कल्याण के कार्य कर रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री अठावले शनिवार को भिवानी में अपने दौर के दौरान लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेसी कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बेवजह उल्टा-सीधा नहीं बोलना चाहिए। राहुल गांधी के ऐसे बोलो की वजह से भाजपा को नुकसान नहीं, फायदा होता है। 2019 के चुनावों में राहुल गांधी राफेल-राफेल करते रहे और जनता ने नरेंद्र मोदी को पहले से ज्यादा बहुमत दे दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने नई कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि नए कानूनों से किसानों की आय दोगुनी होगी और उन्हें अपनी फसल बेचने की आजादी मिलेगी। कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसान नहीं कांग्रेसी और विपक्षी पार्टियों के नेता हैं। अठावले ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यों की सराहना की और विधानसभा के उपचुनावों में भाजपा उम्मीदवार को अपनी पार्टी के तरफ से समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दिव्यांगजनों व बुजुर्गों की मदद कर रही है। बुजुर्गों के लिए देशभर के हर जिला मुख्यालय पर ओल्ड ऐज होम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में वे कंगना रानौत व पायल घोष की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी से पहले की तुलना में बहुत कम लोग काम के लिए मुंबई जा रहे हैं। बिहार में एनडीए की सरकार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। इस दौरान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष अनिल बाबा, राष्ट्रीय महासचिव कुंदन चौधरी, ठा. विक्रम सिंह, राजेश चौधरी, विनोद चावला, संजय दुआ, पवन ठाकुर, कृष्ण नंबरदार व सोनू सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णलाल शर्मा, अन्वेषक सत्यवान, रामकिशन व सतबीर शर्मा आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर बीरसिंह को जन्मदिवस पर किया नमन
पूर्व मंत्री ठा. बीर सिंह का 96वां जन्मदिवस ठा. बीर सिंह फाउंडेशन की ओर से शकुंतला गार्डन में धूमधाम से मनाया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने शिरकत कर ठा. बीर सिंह को श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किए। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने की। समारोह में सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, पदमश्री कवल सिंह, पूर्व विधायक डा. शिवशंकर भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री ठा. बीर सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अपने शायराना अंदाज में ठा. बीर सिंह को ईमानदार एवं समाजसेवी और रोजगार के माध्यम से हजारों घरों चूल्हा जलाने वाले बेदाग नेता बताया। इस मौके पर अमरपाल राणा, महंत जुगलकिशोर, चेयरमैन डालू सिंह, मा. राय सिंह, संदीप सिंह, मीना परमार, विजय भट्ट, जयभगवान शर्मा, आरके शर्मा, नवीन शर्मा, विरेन्द्र कौशिक, बबीता तंवर, नंदकिशोर अग्रवाल, दीपा तंवर,ओमबीर सिंह, दुष्यंत राणा, धर्मपाल सिंह, कुलदीप सिंह, राजबल सिंह, सेलेन्द्र सिंह, राजेन्द्र रावत, कृष्ण तंवर, रवि सरपंच, रामसिंह, बल्ली शेखावत, पवन एडवोकेट, ललीत तंवर, मुकुट नंबरदार, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अमित शेखावत, सतेन्द्र, महिपाल सिंह, विकास राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed