{"_id":"656cd85950ce9593dd05bc0f","slug":"mining-work-started-in-the-hills-of-kharkadi-sauhan-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-9645-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खरकड़ी सौहान की पहाड़ी में खनन कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खरकड़ी सौहान की पहाड़ी में खनन कार्य हुआ शुरू
Mon, 04 Dec 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में खरकड़ी सौहान का पहाड़।
तोशाम। वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के आदेशों के बाद खानक से 10 किलोमीटर दूर खरकड़ी सौहान की पहाड़ी में खनन कार्य शुरू हो गया लेकिन खानक के पहाड़ में खनन कार्य की शुरुआत नहीं हुई है। भिवानी के साथ लगते जिले चरखी दादरी में भी खनन कार्य शुरू हो गया है। जिसके कारण भवन सामग्री के भाव तो आसमान छू गए है। वहीं लोग भी बेरोजगार बैठे हैँ। खानक में खनन कार्य की शुरुआत न होने से क्रशर मालिकों को हर रोज लाखों रुपये का घाटा हो रहा है।
करीब तीन माह पहले खानक पहाड़ में खनन कार्य बंद हो गया था। पहले तो खानक पहाड़ से पत्थर निकालने की क्षमता पूरी हो गई थी। फिर प्रदूषण बढ़ने के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग ने रोक लगा दी थी। अब पहाड़ से पत्थर निकालने की क्षमता भी बढ़ गई है और वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग ने भी कार्य के शुरुआत के आदेश दे दिए हैं लेकिन पहाड़ में खनन कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है।
इस बारे में क्रशर एसोसिएशन के चेयरमैन कृष्ण मलिक ने बताया कि राजस्थान से पत्थर आ रहा है जो 750 रुपये टन खरीद रहे हैं उसका माल भी एक हजार रुपये टन बिक रहा है। लोग रोजगार के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं क्रशर मालिकों को भी भारी नुकसान हो रहा है। खरकड़ी सौहान की पहाड़ी में खनन कार्य की शुरुआत से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उसकी पत्थर निकालने की कैपिसिटी कम है।
विज्ञापन
खानक में क्रशरों पर नहीं है खानक पहाड़ के पत्थर से बनी भवन सामग्री
खानक में क्रशरों पर खानक पहाड़ के पत्थर से बनी भवन सामग्री नहीं है। अगर किसी एक दो के पास है भी तो वह भवन सामग्री 1200 रुपये से 1300 रुपये टन मिल रही। जिसका खनन बंद होने से पहले भाव 600 रुपये से 700 रुपये प्रति टन मिलती थी। अब क्रशरों पर राजस्थान से पत्थर आ रहा है जिसको क्रशर मालिक 750 रुपये प्रति टन खरीद हैं फिर उसको तैयार कर एक हजार रुपये प्रति टन के भाव से बेच रहे हैं। एक हजार रुपये प्रति टन देने के बाद भी लोगों को राजस्थान के पत्थर से तैयार रोड़ी क्रशर लेने पड़ रहे हैं जो कि खानक के पत्थर की अपेक्षा बहुत कमजोर माना जाता है।
पहाड़ी में 5.32 हेक्टेयर में खनन कार्य की शुरुआत हुई
महादेव एन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने खरकड़ी सौहान की पहाड़ी में 5.32 हेक्टेयर में खनन कार्य की शुरुआत कर दी है। सोमवार से पत्थर देने की शुरुआत कर दी जाएगी। पत्थर का भाव महादेव एन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा 450 रुपये प्रति टन निर्धारित किया है। खरकड़ी सौहान की पहाड़ी में 2 कांटे लगाए गए हैं वहीं खनन कार्य में 6 से 7 मशीन जुटी हुई हैं। सोमवार से ऑफ लाइन पत्थर की बोली की शुरुआत की जाएगी। महादेव एन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक मनोज लाला ने बताया कि खनन कार्य की शुरुआत कर दी है। सोमवार से पत्थर की बोली की जाएगी। पत्थर का रेट 450 रुपये प्रति टन निर्धारित किया है।
क्यों नहीं हो रहा खानक में खनन कार्य की शुरुआत
एचएसआईआईडीसी के अधिकारी अनिल सिंगला की मानें तो सरकार के एजी के पास फाइल गई है। उनके आदेशों का इंतजार है। आदेश आते ही खनन कार्य की शुरुआत हो जाएगी। बाकी सारी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।