फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   mining, stone

खनक में जल्द शुरू होगा खनन कार्य

Mon, 14 Oct 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
mining, stone
26 फोटो खानक पहाड़ में लगाए गए कांटे। - फोटो : Bhiwani
खानक के पहाड़ों में जल्द ही एक बार फिर खनन कार्य की गड़गड़ाहट शुरू होने वाली है। धनसर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने रविवार को पहाड़ में हवन किया और भंडारा लगाया। करीबन एक माह पहले ही एचएसआईआईडीसी ने पहाड़ को खनन कार्य के लिए धनसर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को टेंडर जारी किया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि खानक पहाड़ में करीबन दस वर्षों के बाद जुलाई 2018 में एचएसआईआईडीसी द्वारा खनन कार्य शुरू किया गया था। आसपास के इलाके की रोजी-रोटी इस पहाड़ से जुड़ी हुई है। लेकिन पिछले एक साल के दौरान एचएसआईआईडीसी द्वारा पहाड़ को एक वर्ष के लिए केएससी कंपनी को खनन कार्य का काम करने के लिए टेंडर दिया हुआ था। इस दौरान काम न मिलने, गाड़ी में पत्थर न भरने व अन्य कई कारणों से धरने प्रदर्शन हो रहे थे। मई 2019 को पहाड़ में खनन कार्य पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी। अब एक बार फिर से खानक के पहाड़ों में खनन कार्य की गड़गड़ाहट सुनने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

केएससी कंपनी को दे रखा था टेंडर : केएससी कंपनी ने पहाड़ में जुलाई 2018 में टेंडर लेकर कार्य शुरू किया था। कंपनी ने एचएसआईआईडीसी से 42 रुपये प्रति टन के हिसाब से टेंडर लिया था। कंपनी खनन कार्य के दौरान काफी विवादों में रही। उसके बाद मई 2019 में न्यायालय ने पहाड़ में खनन कार्य पर रोक लगा दी थी। पहले नीला पत्थर क्रशर मालिक को 325 रुपये जीएसटी सहित मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनसर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करेगी अब पहाड़ में खनन कार्य : एचएसआईआईडीसी ने धनसर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 12 साल के लिए पहाड़ को लीज पर दिया है। खनन कार्य के दौरान 12 वर्ष के बाद कंपनी की तीन वर्ष तक की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। एचएसआईआईडीसी कंपनी धनसर कंपनी को 64 रुपये प्रति टन के हिसाब से पत्थर देगी। कंपनी हर रोज 33 हजार टन पत्थर पहाड़ से बहार निकाल सकेगी।
जल्द होगा काम : एचएसआईआईडीसी के मैनेजर अनिल सिंघल ने बताया कि कंपनी ने धनसर इंजीनियरिंग कंपनी को बारह वर्ष के लिए लीज पर खनन कार्य का जिम्मा दे दिया है। कंपनी द्वारा आज पर्यावरण की शुद्धि के लिए हवन करवाकर भंडारा लगाया गया है। आदेश मिलते ही कंपनी द्वारा पहाड़ में खनन कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

धनसर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर राजन बाली ने बताया कि हवन व भंडारा किया गया है। एचएसआईआईडीसी कंपनी द्वारा क्लीयरेंस आते ही खनन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले दस दिन में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed