{"_id":"345c1f9f64734dcd8c18583a04819f18","slug":"millions-stolen-goods-from-store-in-bhiwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से लाखों का सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 06 Sep 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के बस स्टैंड पर स्थित बिजली की दुकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये क ी बिजली की 18 मोटरें, 60 किलो तांबे के तार व अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर निशान जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुकान के मालिक गुलशन ने बताया कि वह वीरवार रात साढ़े दस बजे मोटर की बाइडिंग करने के बाद दुकान को अच्छी तरह से ताले लगा कर अपने घर चला गया था। सुबह दुकान पर आया तो दुकान के ताले टूटे हुए थे और दुकान से सारा सामान गायब था। पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
दुकानदार ने बताया कि किसानों की ट्यूबवेल की 15 मोटर मरम्मत के लिए आई हुई थी, जिन्हें चोर चुरा कर ले गए। इन मोटर की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। 50 हजार रुपये कीमत की तीन मोटर, 42 हजार के तांबे के तार, 10 मधानी आदि सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
गुजरानी पुलिस चौकी प्रभारी रणबीर सिंह दहिया ने बताया कि दुकान में चोरी होने की सूचना मिलने पर वह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्हाेंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में लग रहा है कि चोर दुकान से सामान को किसी वाहन में डाल कर ले गए हैं। प्रभारी ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से निशान एकत्रित करवाए हैं।