फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Met the health department and got the documents completed in six hours, provided cashless facility to three injured in accidents.

Bhiwani News: स्वास्थ्य विभाग से मिलकर छह घंटे में कराए दस्तावेज पूरे, दुर्घटनाओं में तीन घायलों को कैशलेस सुविधा का लाभ दिलाया

Thu, 06 Feb 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Met the health department and got the documents completed in six hours, provided cashless facility to three injured in accidents.
एसपी नीतीश अग्रवाल।
भिवानी। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से मिलकर मात्र छह घंटे में दस्तावेज पूरे कराकर सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायलों को कैशलेस सुविधा का लाभ दिलाया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि जिला पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की ओर से दुर्घटना में तीन घायलों को तुरंत सामान्य अस्पताल भिवानी में पहुंचकर सरकार द्वारा दी गई कैशलेस सुविधा से इलाज उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

सपी ने कहा कि भारत सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार की योजना लागू की है। इसका उद्देश्य पीड़ितों को चिकित्सा सेवाएं समय और संवेदनशील तरीके से प्रदान की जाएं खासकर उस सुनहरे घंटे के दौरान जब मृत्यु को रोकने की संभावना सबसे अधिक होती है। इस पायलट प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए), पुलिस, अस्पतालों, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) आदि को शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पीड़ित, दुर्घटना की तिथि से अधिकतम सात दिनों की अवधि के लिए प्रति व्यक्ति प्रति दुर्घटना अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज करवा सकते हैं। यह किसी भी श्रेणी की सड़क पर मोटर वाहन के उपयोग के कारण होने वाली सभी सड़क दुर्घटनाओं पर लागू होगी। यदि सड़क दुर्घटना का पीड़ित व्यक्ति केंद्र या राज्य सरकार की समान लाभ प्रदान करने वाली अन्य योजनाओं का लाभार्थी है, तो इस योजना के तहत उपचार अन्य योजनाओं से पहले समाप्त हो जाएगा। वे पीड़ित जिनका अस्पताल में भर्ती होना दुर्घटना के समय से 24 घंटे बीत जाने के बाद होता है, उन्हें इस योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला केस
ट्रक और रिट्ज गाड़ी टक्कर में घायल हुए थे चालक
सदर पुलिस थाना अंतर्गत क्षेत्र में गत चार फरवरी को ईआरवी और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस ने ट्रक और रिट्ज गाड़ी की टक्कर में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस सड़क हादसे में रिट्ज गाड़ी और ट्रक चालक दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। समय से अस्पताल पहुंचने से उनकी जान बच गई और इलाज के दौरान भी उन्हें कैशलेस सुविधा का समय रहते लाभ भी दिलाया गया।

दूसरा केस:
बाइक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में घायल को मिला लाभ
शहर थाना पुलिस के अंतर्गत आने वाले इलाके में गत पांच फरवरी को बाइक और ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई। इसमें पुलिस की ईआरवी और एंबुलेंस ने बाइक चालक घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। इस सड़क हादसे में घायल को भी कैशलेस सुविधा का लाभ दिलाकर उसका इलाज शुरू कराया।


जिले के सभी पुलिस थाना और चौकी प्रभारियों के अलावा डायल 112 की ईआरवी, रायडर और पीसीआर को निर्देश हैं कि उनके आसपास किसी भी सड़क दुर्घटना की सूचना मिलती है तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाकर उसकी सहायता करें। साथ ही ईडीएआर एप्लीकेशन पर सड़क दुर्घटना के बारे में प्रारंभिक विवरण भी अवश्य भरें ताकि उसे कैशलेस सुविधा का लाभ मिल सके।
-नीतीश अग्रवाल पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed