फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mercury reached 43.2 degrees for the first time in the season

Bhiwani News: सीजन में पहली बार 43.2 डिग्री तक पहुंचा पारा

Fri, 17 May 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 17 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mercury reached 43.2 degrees for the first time in the season
भिवानी। शुक्रवार सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी की वजह से शहर के बाजारों और सड़कों पर भी विरानी छाई रही। वहीं अत्यधिक गर्मी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों का समय भी अब सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तापमान में शाम तक कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। इसका असर शहर में हर जगह देखने को मिला। गर्मी से बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधित समस्या भी बढ़ गई। वहीं जिला प्रशासन ने भी गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 18-21 मई के बीच जानलेवा लू चलने की आशंका है। स्कूलों से छुट्टी होने के बाद बच्चे गम्छे का सहारा लेकर घर तक जा रहे हैं। गर्मी के कारण सामान्य बस स्टैंड भी सुनसान रहा।
विज्ञापन

अब सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे स्कूल
तापमान में बढ़ोतरी होने से स्कूलों का समय भी अब सात से दोपहर 12 बजे तक किया है। शिक्षा विभाग ने जारी आदेशों में एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक और दो शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर पौने 12 बजे से शाम सवा चार बजे तक स्कूल लगाने के निर्देश दिए हैं। पहले सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक स्कूल लगाया जाता था। दिन में अत्यधिक गर्मी की वजह से विभाग ने ये कदम उठाया है। गर्मी में सबसे अधिक छोटे स्कूली बच्चों को दिक्कत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दस दिनों का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
7 अप्रैल 40 27.3
8 अप्रैल 41.1 27.8
9 अप्रैल 41.7 27
10 अप्रैल 41.7 28.4
11 अप्रैल 40.9 26.5
12 अप्रैल 42.2 27.7
13 अप्रैल 42.3 27.8
14 अप्रैल 41.9 27.8
15 अप्रैल 42.6 27.7
16 अप्रैल 42 30
17 अप्रैल 43.2 29.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed