फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Memorandum submitted to MP, MLA, Minister regarding the demand to open private school

प्राइवेट स्कूल खोलने की मांग को लेकर सौंपे सांसद, विधायक, मंत्री को ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to MP, MLA, Minister regarding the demand to open private school
भिवानी। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने शिक्षा बचाओ स्कूल खोलो अभियान के तहत मंगलवार को दूसरे दिन स्कूल खोलने की अपनी मांग को लेकर विधायक, मंत्री को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसो. के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार शर्मा के नेतृत्व में जिले के स्कूल संचालकों ने सांसद धर्मबीर सिंह को ज्ञापन दिया। राम अवतार शर्मा ने कहा कि कोरोना के नाम पर स्कूलों को बंद रखा जाए। दुनिया के सौ से ज्यादा देशों ने स्कूल खोल दिए हैं तो ऐसे में हरियाणा में स्कूल बंद रखने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना की आड़ में सरकार को दोहरी नीति नहीं अपनानी चाहिए। सरकार चाहे तो पहले की तरह कोरोना की गाइड लाइन में सीमित संख्या के साथ स्कूल खोल सकती है। जब अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार स्कूल नहीं खोलती है तो एसोसिएशन एक हफ्ते के अंदर राज्य कार्यकारिणी कि बैठक करेगी और उसमें आगे कि रणनीति बनाई जाएगी। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ के पास पहुंचे। जहां विधायक की पत्नी प्रेमलता ने ज्ञापन लिया। घनश्याम सर्राफ ने फोन पर सभी को आश्वासन दिया कि वो स्कूलों कि मांग सरकार तक पहुंचाएंगे। इसके बाद तोशाम से विधायक किरण चौधरी के कार्यालय गए। उनकी अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे फोन पर बात कर उनके ऑफिस में ज्ञापन सौंपा। भिवानी भाजपा कार्यालय जाकर प्रतिनिधिमंडल ने भिवानी भाजपा अध्यक्ष शंकर धूपड़ को ज्ञापन दिया और उनसे पार्टी मंच पर और मुख्यमंत्री से उनकी मीटिंग में स्कूलों की इस मांग को रखने का अनुरोध किया। एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल के स्थित निवास पर गया और उनकी अनुपस्थिति में वहां उनके स्टाफ को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिला प्रधान अमित डागर, सचिव कर्ण मिरग, संजीव श्योराण, यतिंदर नाथ, अलका माथुर, परवीन सोनी, राजबाला कौशिक, पवन मेहता, रामकुमार बंगलिया, नरेश ठुकराल, वेदपाल श्योराण, जोगिंद्र सांगवान, महेंद्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed