फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Memorandum handed over by picketing at the small secretariat for the demand of pension

Bhiwani News: पेंशन की मांग को लेकर लघुसचिवालय पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Memorandum handed over by picketing at the small secretariat for the demand of pension
अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते विभिन्? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने शनिवार को लघु सचिवालय के सामने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता समिति के जिला प्रधान विक्रमजीत ने की। उन्होंने उपायुक्त के प्रतिनिधि तहसीलदार आदित्य रंगा को ज्ञापन सौंपा। वहीं, कर्मचारियों ने कहा कि शीतकालीन सत्र में पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है तो संघर्ष समिति 26 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर आंदोलन होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी गठबंधन सरकार की होगी।
विज्ञापन

हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति संबंधित नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रयास से चार राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब में पुरानी पेंशन नीति बहाल हो चुकी है। संघर्ष समिति को समर्थन देने पहुंचे सभी संगठनों ने गठबंधन सरकार से प्रदेश में आगामी शीतकालीन सत्र में पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने की मांग रखी। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, रमेश लांबा, सोमदत्त, महेंद्र श्योराण, लीलूराम शास्त्री, राजेश कुमार, अरविंद, अशोक चाहर, मधुसूदन महेंद्र मान, मंजू कुमारी, सुषमा देव, मनोज शास्त्री, संदीप कुमार, योगेश कुमार, धर्मवीर पुट्ठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed