फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Meeting of Primary Teachers Union Tosham Block

Bhiwani News: खंड शिक्षा अधिकारी के साथ हुई प्राथमिक शिक्षक संघ तोशाम ब्लॉक की बैठक

Tue, 04 Jun 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 04 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Primary Teachers Union Tosham Block
भिवानी जिले के तोशाम में हुई बैठक में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ
तोशाम। प्राथमिक अध्यापक शिक्षा विभाग की पहली सीढ़ी है, इनकी भूमिका वास्तव में ही महत्वपूर्ण है। यह बात खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह ने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ तोशाम ब्लॉक प्रधान संजय बुशान के नेतृत्व में यूनियन के सदस्यों की हुई बैठक के दौरान कही। खंड शिक्षा अधिकारी के सामने यूनियन ने अनेक मुद्दे रखे। जिन मुद्दों को खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह ने प्राथमिकता से निपटाने और खंड स्तर पर प्राथमिक अध्यापक को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राथमिक अध्यापक हमारे विभाग की नींव है और नींव हमेशा मजबूत ही होती है। इस दौरान प्रधान संजय बुशान ने कहा कि खंड तोशाम के प्राथमिक अध्यापक तन मन धन से स्कूलों में अपना ईमानदारी से कार्य करते हैं और खंड की किसी प्रकार की कोई डाक बकाया नहीं रहती। बुशान ने कहा कि खंड कार्यालय की तरफ से जिला हेडक्वार्टर से एलटीसी का बजट मंगवाया जाए और जिन स्कूलों की एलटीसी जिन अध्यापकों की बकाया है उनकी डिमांड मंगवाई जाए और साथ-साथ में एक सर्टिफिकेट भी लिया जाए की उक्त स्कूल की कोई एलटीसी बकाया नहीं है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक के पूर्व प्रधान एवं जिला प्रेस प्रवक्ता अनिल सांगवान, जय भगवान, विजेंद्र सिंह जांगड़ा, मुकेश कुमार बागनवाला, रणवीर सिंह मॉडल स्कूल इंचार्ज, राजकुमार ग्रेवाल, असिस्टेंट सुरेश कुमार अलखपुरा, सीनियर असिस्टेंट दिनेश कुमार, सुमंत कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर, लेखा सहायक किरण देवी, ज्योति देवी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed