फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Medicine should be sprayed in waterlogged villages soon: MP

जलभराव वाले गांवों में दवाई का जल्द छिड़काव किया जाए : सांसद

Fri, 19 Sep 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Medicine should be sprayed in waterlogged villages soon: MP
बवानीखेड़ा। कस्बा स्थित महिला महाविद्यालय में सांसद धर्मबीर सिंह ने बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांवों में हुए जलभराव से संबंधित गांवों के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी के लिए जरूरत के अनुरूप अतिरिक्त पंप सेट स्थापित किए जाए। खेतों से बारिश का पानी आबादी क्षेत्र में न आए। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जलभराव वाले गांवों में बीमारियों से बचाव के लिए दवाई क जल्द छिड़काव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने कस्बे के अलावा गांव खेड़ी, बड़सी, जीताखेड़ी, मिलकपुर, सिकंदरपुर, सज्जनपुर, ढाणी कुशाल, पपोसा, जमालपुर, सीपर, बोहल, लोहारी जाटू, सुमड़ा,खेड़ा, बलियाली, सुई एवं प्रेम नगर के लोगों की जलभराव की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से गांव में फिलहाल बरसाती पानी की स्थिति की जानकारी ली। सांसद ने अधिकारियों को ग्रामीणों के सुझावों पर अमल करते हुए पानी निकासी करवाने को कहा। उन्होंने भविष्य में जलभराव जैसी स्थिति नहीं बनने देने को लेकर पंचायतों द्वारा दिए गए सुझावों के प्रस्ताव मांगे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि ड्रेनों की क्षमता को बढ़ाया जाए ताकि वे ओवरफ्लो न हों। सांसद ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए गांवों में दवाई का छिड़काव करें। पशुओं के बचाव को लेकर भी पशुपालन विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed