फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Medical college inauguration scheduled for the third time; Prime Minister to inaugurate it on the 17th.

Bhiwani News: तीसरी बार तय हुआ मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ, प्रधानमंत्री 17 को करेंगे उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Medical college inauguration scheduled for the third time; Prime Minister to inaugurate it on the 17th.
​भिवानी का पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय  चिकित्सा महाविद्यालय
भिवानी। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ की तिथि तीसरी बार तय हुई है। इस बार 17 जुलाई को मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया जाएगा। इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल और फिर अक्तूबर में इसके शुभारंभ की चर्चा हुई थी। मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटें स्वीकृत हैं और इन पर दाखिले के बाद पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

फिलहाल मेडिकल कॉलेज परिसर में जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी संचालित हो रही है जबकि मेडिकल कॉलेज को अभी पूरी तरह से शुरू नहीं किया गया है। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में मरीजों को विभिन्न विशिष्ट रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में सामान्य रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ तथा कान-नाक-गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों की सुविधा के लिए खून की जांच के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी अब मेडिकल कॉलेज के नए भवन स्थित ओपीडी विभाग में ही की जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र भी संचालित है। विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक लैब, लेक्चर थिएटर और प्रशिक्षण की सुविधाएं विकसित की गई हैं जो भविष्य में कुशल चिकित्सक तैयार करने में सहायक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंत रोग ओपीडी पुराने परिसर में हो रही संचालित
जिला नागरिक अस्पताल के पुराने परिसर में दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी संचालित हो रही है। दंत चिकित्सा संबंधी परामर्श के लिए मरीजों को अभी नागरिक अस्पताल ही जाना पड़ रहा है। इसके अलावा रेडियोलॉजी और लैब भी पुराने परिसर में ही संचालित हैं। अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और एक्स-रे जैसी रेडियोलॉजी सेवाएं तथा विस्तृत पैथोलॉजी लैब की जांच प्रक्रिया फिलहाल नागरिक अस्पताल में ही केंद्रित हैं।

दो हजार के करीब हो रही रोजाना ओपीडी
मेडिकल कॉलेज परिसर में नागरिक अस्पताल की ओपीडी संचालित होने के बावजूद रोजाना ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या अब दो हजार के करीब पहुंच चुकी है। भारी भीड़ के कारण कई बार पंजीकरण प्रणाली में देरी की शिकायतें भी सामने आती हैं। कभी-कभी सर्वर डाउन होने के कारण मैनुअल पंजीकरण की प्रक्रिया अपनानी पड़ती है जिससे मरीजों को कई घंटे अतिरिक्त इंतजार करना पड़ता है।

नए चिकित्सकों का इंतजार
भिवानी के मेडिकल कॉलेज में 600 से अधिक बेड वाला अस्पताल पूरी तरह तैयार हो चुका है। लेकिन अभी तक मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता के अनुरूप चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो पाई है और न ही मेडिकल कॉलेज के अनुरूप ओपीडी विकसित की गई है। फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ ही नए परिसर में बैठकर मरीजों को उपचार सेवाएं दे रहे हैं।

ये चल रही मेडिकल कॉलेज परिसर में ओपीडी
बाल रोग विभाग
चर्म रोग विभाग
सामान्य रोग विशेषज्ञ
मनोरोग विशेषज्ञ
हड्डी रोग विभाग
फार्मेसी
लैब, इंजेक्शन, पंजीकरण व पूछताछ केंद्र

अप्रैल 2025 में भी टल गया था शुभारंभ
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन अप्रैल 2025 में भी टल गया था। आठ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन की चर्चाएं शुरू हुईं। 9 अप्रैल को नागरिक अस्पताल की ओपीडी को मेडिकल कॉलेज भवन में शिफ्ट करने का कार्य शुरू हुआ। 10 अप्रैल को तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसी दिन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं शुरू की गईं और पांच विभागों में मरीजों का उपचार आरंभ हुआ। 11 अप्रैल को निदेशक ने दोबारा निरीक्षण किया। पीजीआई रोहतक से 40 होमगार्ड सुरक्षा ड्यूटी पर लगाए गए। 12 अप्रैल को डीसी ने व्यवस्थाओं का पुनः निरीक्षण किया। 13 अप्रैल को उद्घाटन को लेकर असमंजस बना रहा। इसके बाद 14 अप्रैल को उद्घाटन टलने की औपचारिक पुष्टि हुई।



भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ को लेकर लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। भिवानी के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। - डॉ. राजेश कुमार, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed