फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MDU Rohtak became the winner in All India Inter University Wrestling Championship

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती: एमडीयू रोहतक चैंपियन, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी रही उपविजेता

Thu, 10 Mar 2022 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 11:18 PM IST
सार

एमडीयू ने 170 अंक पाए वहीं 97 अंकों के साथ कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी उपविजेता रही। विजेताओं को उपमुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
MDU Rohtak became the winner in All India Inter University Wrestling Championship
सीबीएलयू में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैम्पियनशीप में पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहलवानों का परिचय करवाते हुए साथ में कुलपति आरके मितल व कुलसचिव ऋतु सिंह व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन फाइनल के रोमांचक मुकाबले हुए। शानदार प्रदर्शन करते हुए महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के पहलवानों ने खिताब अपने नाम किया। एमडीयू के 170 अंक रहे, जबकि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम 97 अंकों के साथ उपविजेता रही।

विज्ञापन


चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की टीम 69 अंकों के साथ तीसरे और चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की टीम 62 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। विजेताओं को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान कुलपति प्रो. आरके मित्तल और कुलसचिव रितु सिंह मौजूद रहीं। उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन को खेलों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के गांव प्रेमनगर स्थित नए कैंपस में आयोजित चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न भार वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। तीन मैट पर हुई प्रतियोगिता के अंतिम दिन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के पहलवान छाए रहे और एक के बाद एक गोल्डन दांव लगाए। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय और चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के पहलवान भी उन्हें कड़ी टक्कर देते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीको रोमन में दिल्ली के श्रीराम बहादुर शास्त्री ने जीता स्वर्ण पदक
ग्रीको रोमन 72 किलो भार वर्ग में श्रीराम बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली का विशाल प्रथम, चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद का पहलवान गुरमित दूसरे, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी का पहलवान दिल मोहब्बत फोगाट और एमडीयू रोहतक का अमन तीसरे स्थान पर रहे। 67 किलो भार वर्ग में एमडीयू का आशु प्रथम, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का दीपक दूसरे, बाबा बाग सिंह यूनिवर्सिटी जालंधर का हन्नीपाल सिंह और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब का मोहित दहिया तीसरे स्थान पर रहे। 63 किलो भार वर्ग में एमडीयू का विजय प्रथम, सीआरएसयू जींद का रमन द्वितीय, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी का प्रशांत पटेल और प्रताप यूनिवर्सिटी जयपुर का विश्वास तीसरे स्थान पर रहे। 


97 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाइल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का आशीष प्रथम, सिंघानिया यूनिवर्सिटी राजस्थान के प्रतीक ने द्वितीय, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के हर्ष राणा, इंदिरा गांधी टीएमएस यूनिवर्सिटी अरुणाचल प्रदेश के सुमित कुमार ने तृतीय स्थान पाया। 79 किलो फ्री स्टाइल में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का गौरव प्रथम, एमडीयू का विक्की द्वितीय और सीडीएलयू सिरसा का सुशांत व महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर का मेहर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 


फ्री स्टाइल 65 किलो भार वर्ग में सीडीएलयू सिरसा का अनुज कुमार पहले, एमडीयू रोहतक का सुजीत दूसरे, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर का साहिल और यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई का सौरभ पाटिल तीसरे स्थान पर रहे। 86 किलो भार वर्ग में एमडीयू का रोबिन सिंह प्रथम, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के साहित ने द्वितीय, सीबीएलयू भिवानी के मनीष, चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के अभिषेक खोखर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

ग्रीको रोमन 82 किलो भार वर्ग में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के रोहित दहिया ने प्रथम, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के आयुष रेड्हू ने द्वितीय, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध अयोध्या के विपिन यादव व गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के अमरिंद्र ने तृतीय स्थान पाया। 97 किलो भार वर्ग में कुुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के नितेश ने प्रथम, एसजीबीए यूनिवर्सिटी अमरावती के मछिंद्र बी ने द्वितीय, मैसूर यूनिवर्सिटी के राकेश और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के नरेंद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed