फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Maximum temperature drops to eight degrees below normal

सामान्य से आठ डिग्री कर्मक लुढका अधिकतम तापमापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature drops to eight degrees below normal
भिवानी। गत दिवस हुई बूंदाबांदी का असर शुक्रवार को तापमान पर साफ दिखा। एक ही दिन में अधिकतम तापमान आठ डिग्री तक लुढ़क गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट देखी गई। अचानक आए मौसम में बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। खांसी-जुकाम के साथ वायरल के मरीजों की संख्या पिछले तीन दिन के दौरान तेजी से बढ़ी है। साथ ही लोगों को सुबह-शाम की ठंड का भी अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

तीन दिन से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। बुधवार और वीरवार को तो बूंदाबांदी भी हुई थी। वीरवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मगर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री तक गिर गया। न्यूनतम तापमान भी 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम हो गए हैं।
विज्ञापन

------
खांसी-जुकाम की जकड़ में लोग, वायरल भी बना परेशानी
पिछले तीन दिन के दौरान आए बदलाव के बीच काफी लोग खांसी-जुकाम की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा वायरल भी लोगों के लिए परेशानी बना है। औसतन 120 मरीज सामान्य अस्पताल में फिजिशयन से अपनी जांच कराने पहुंच रहे हैं। 20 फीसदी तक मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जहां मिले डेंगू संक्रमित, वहां की फॉगिंग
डेंगू के मरीज भी अब सामने आ रहे हैं। अब तक 12 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार नगर परिषद की टीम जहां संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, उन क्षेत्रों में फॉगिंग करवा रही है। शुक्रवार को वार्ड 25 में फॉगिंग करवाई गई।
-----------
बदलता मौसम स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सावधानी रखे। खासकर बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इन दिनों मच्छर भी काफी हो रहे है, ऐसे में पूरी बाजू के कपड़े पहनकर रखें।

- डॉ. यतिन गुप्ता, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल भिवानी।
---------
डेंगू के मरीज जहां आ रहे हैं, वहीं आसपास के 50 घरों तक फॉगिंग करने के निर्देश है। शुक्रवार को वार्ड 25 में फॉगिंग की गई है। इससे पहले बैंक कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, सेक्टर 13, 23, एसपी आवास, डीसी आवास में फॉगिंग की जा चुकी है।
- संजय कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed