{"_id":"5f1098928ebc3e636d3ac8cd","slug":"maulana-police-complaint-bhiwani-news-rtk5643494162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने दी मौलाना को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने दी मौलाना को धमकी
विज्ञापन
शहर के ढाणा रोड स्थित समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर मौलाना के साथ कुछ शरारती तत्वों द्वारा बदसलूकी किए जाने, धमकी देने और सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक शरारती तत्व वहां से भाग चुके थे। मस्जिद कमेटी के प्रधान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
प्रधान जोरावर अली ने बताया कि ढाणा रोड पर कब्रिस्तान और मस्जिद है। लॉकडाउन के दौरान आठ अप्रैल को कुछ शरारती तत्वों ने मस्जिद के अंदर खड़ी गाड़ी व बाइक, फ्रिज, कूलर व दो पंखों को जला दिया था। तब पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जोरावर अली ने बताया कि कुछ दिन पहले शरारती तत्वों द्वारा मस्जिद में बनी पानी की टंकी रोजाना खाली किया जाने लगा और वहां बने कमरे से मौलाना का सामान भी ताला तोड़कर चोरी कर लिया। मौलाना बीते 10-12 दिनों से मस्जिद मेें आकर रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जुलाई को पांच लोग नमाज पढ़कर घर जा रहे थे। इसी दौरान मस्जिद के बाहर बनी मजार के पास आठ-दस युवक बैठे थे, जो मस्जिद में घुस गए और धमकी दी कि तुम यहां से चले जाओ दोबारा दिखे तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपियों ने रात पौने दस बजे मौलाना को जबरन मस्जिद से बाहर निकाल दिया। इसकी सूचना मस्जिद कमेटी प्रधान जोरावर अली को दी गई। जोरावर ने पुलिस को सौ नंबर पर फोन मिलाकर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
इस संबंध में औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ विक्रम जोनसन ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ सामान चोरी करने व मौलाना के साथ बदसलूकी कर धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।