{"_id":"671294bbfe87a530f206ff62","slug":"married-women-decorated-their-hands-with-mehendi-crowd-of-women-gathered-in-the-markets-for-shopping-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124547-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सुहागिनों ने सजाई हाथों में मेहंदी, बाजारों में खरीदारी के लिए जुटी महिलाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सुहागिनों ने सजाई हाथों में मेहंदी, बाजारों में खरीदारी के लिए जुटी महिलाओं की भीड़
Fri, 18 Oct 2024 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। करवाचौथ के चलते शुक्रवार को बाजार में अच्छी खासी रौनक दिखाई दी। सुहागिनों ने बाजार में पहुंचकर सामान की खरीदारी की। वहीं हाथों में सजना के लिए मेहंदी भी सजाई। इस दौरान सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ जुटी।
शहर के किरोड़ीमल मंदिर बाजार क्षेत्र में चुड़ी की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ जुटी रही। दरअसल, रविवार को करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा। ये व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए रखती हैं और चांद के दीदार के बाद भी जल व अन्न ग्रहण करती हैं। परिवार की बुजुर्ग महिलाओं के साथ सुहागिनों ने बाजार में पहुंचकर आभूषण, कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीदा।
वहीं त्योहारी सीजन में प्रतिबंध के बावजूद भी शुक्रवार को दिनभर ई-रिक्शा और गाड़ियों का बाजार में ताला लगा रहा। इस वजह से दिनभर शहर के बाजारों में जाम की स्थिति बनी। वाहनों के जाम के कारण बाजार में पैदल चलने वालों के लिए भी परेशानी बनी। जिला यातायात पुलिस व शहर थाना पुलिस की रायडर व पीसीआर भी जाम में कई बार फंसी।
विज्ञापन
दरअसल, बाजारों में वाहनों के प्रवेश को बंद कर दिया है। पुलिस ने शहर के बाजारों में कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। वहीं इस संबंध में जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि बाजारों में वाहनों के प्रवेश को सख्ती से बंद कराया जाएगा।