फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Married woman hanged herself, FIR filed against three including husband

Bhiwani News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पति सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 06 Mar 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself, FIR filed against three including husband
लोहारू। उपमंडल के गांव भुंगला में 28 वर्षीय अनुबाला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अनुबाला के पति, सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना की सूचना सरपंच प्रतिनिधि पवन ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी मुरारी लाल ने मौके का मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी तथ्य जुटा। लोहारू नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

सात साल पहले हुई थी शादी
झज्जर के बिठला गांव निवासी बलजीत ने बताया कि उसकी बेटी
अनुबाला की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। उसका पांच वर्षीय पुत्र और तीन वर्षीय पुत्री है। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को परेशान कर रहे थे। उन्होंने अपने दामाद समेत तीन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर मृतका के पति, सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed