फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Married woman beaten up because of husband's relationship with another woman

Bhiwani News: पति के दूसरी महिला से संबंधों के कारण विवाहिता से मारपीट

Wed, 09 Apr 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up because of husband's relationship with another woman
भिवानी। पति के दूसरी महिला से संबंधों के चलते पत्नी के साथ मारपीट किए जाने और उसे मारपीट कर मरा हुआ समझ लावारिस हालत में फेंककर भाग जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति सहित छह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह भिवानी की एक कॉलोनी की रहने वाली है। उसकी शादी नौ जुलाई 2019 को बठिंडा निवासी सुधीर के साथ हुई थी। शादी के तीन बाद बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसकी माता ने 50,000 रुपये भी दिए, लेकिन ससुराल वालों का लालच बढ़ता गया। उसके पति के दूसरी महिला से संबंध है। इसी को लेकर रोजाना झगड़ा भी उसका पति करता रहता है।
विज्ञापन

शादी के बाद चार साल तक वह अपने मायके में रही। लेकिन एक माह पहले ही उसका पति अपनी गलती मानकर उसे अपने साथ ले गया था। लेकिन वापस ससुराल ले जाने के बाद भी उसे तंग किया जाने लगा। गत 28 अक्तूबर 2024 को उसका पति व ससुराल वालों ने मिलकर दो दिनों तक उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे मरा हुआ समझकर सुल्तानपुर लोधी में छोड़कर भाग गए। उसे होश आया तो वह होशियारपुर अस्पताल में पहुंची। जहां से उसने अपनी मां को सूचना दी। वहां पर उसकी एमएलआर कटी और उपचार दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed