फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Married woman accused neighbor of rape

भिवानी: विवाहित महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Married woman accused neighbor of rape
भिवानी। तोशाम थाना के अंतर्गत आने वोल क्षेत्र निवासी एक विवाहित महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर जबरदस्ती गुजरात ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा महिला ने व्यक्ति पर उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। इस संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने औद्योगिक थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

औद्योगिक थाना में दर्ज शिकायत में तोशाम थाना के अंतर्गत आने क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी पड़ोस की दो महिलाओं ने उसे पड़ोसी दीपक नामक व्यक्ति से मिलवाया था। इसके बाद उसके साथ बातचीत शुरू हो गई और वह उसकी बातों में आ गई। गत 20 नवंबर को वह घर से मायके जाने के लिए निकली थी। जब वह भिवानी बस स्टैंड पर पहुंची तो दीपक उसे जबरदस्ती करके गुजरात के बड़ौदा में ले गया। महिला ने बताया कि उसके साथ उसके दो बच्चें भी थे। बड़ौदा में उक्त व्यक्ति उसके साथ मारपीट करता और उसके साथ रेप करता। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि दीपक उसे अपने साथ रहने के लिए कहता था। साथ में न रहने पर वह उसकी फोटो को वायरल करने की धमकी देता था। महिला किसी तरह उसकी चुंगल से बचकर वहां से भाग आई और इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed