बाजारों में उमड़ी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। पांच दिन बाद बुधवार को जनजीवन पूरी तरह सामान्य नजर आया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ रही तो सरकारी कार्यालयों में भी लोग पहुंचे। माहौल भले ही सामान्य हो गया हो मगर सेना के जवान और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। दिनभर शहर में गश्त की गई।
मंगलवार को ट्रायल आधार पर बस और ट्रेन सेवा शुरू करने के बाद बुधवार को सामान्य दिनों की भांति ये सेवाएं चली। रोडवेज के झज्जर, बेरी मार्ग पर संशय था, मगर बुधवार को वह भी दूर हो गया और बसें चली। रेलवे का हांसी-हिसार रूट भी क्लीयर रहा और ट्रेनों का आवागमन हुआ। मगर रोहतक-दिल्ली रूट पर ट्रेनें नहीं चली।
रात का कर्फ्यू जारी रहेगा
जाट आरक्षण आंदोलन के चलते शहर में हालात काफी सामान्य हो गए हैं। ऐहतियात के तौर पर रात्रिकाल के समय सांय 8 बजे से प्रात: 7 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा तथा 25 फरवरी तक शिक्षण संस्थाएं भी बंद रहेंगी।
जिला प्रशासन ने इस आंदोलन के मद्देनजर जिलाधीश पंकज ने आदेश जारी कर भिवानी व दादरी शहर में आज सांय 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी। जिलाधीश ने आदेश जारी कर पहले कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई। उसके बाद इस ढील को सांय 8 बजे तक के लिए बढ़ाया गया। इससे लोगों में पूरा दिन बाजारों से लेन देन रखा और अपनी दिनचर्या को सामान्य बनाए रखा।
--
दिनभर दौड़ी 122 बसें
रोडवेज का बेड़ा बुधवार को सड़कों पर दौड़ा। विभिन्न रुट्स पर दिनभर 122 बस चलीं। भिवानी वर्कशॉप में स्टाफ की कमी के कारण खड़ी रहने वाली आठ से 10 बसों को तोशाम भेजा गया। हांसी-हिसार रूट पर भी बस सेवा सुबह बहाल हो गई।
--
भिवानी-रोहतक ट्रैक पर नहीं चली ट्रेन
भिवानी-रोहतक रेलवे ट्रैक पर आज भी ट्रेन नहीं चल पाई। कालिंदी एक्सप्रेस को वाया रेवाड़ी दिल्ली के लिए रवाना किया गया। भिवानी-रेवाड़ी ट्रैक पर रेलवे यातायात सुचारू रहा।
--
छठे दिन भी ठप रही इंटरनेट सेवा
इंटरनेट सेवा बुधवार को लगातार छठे दिन ठप रही। लोग पिछले छह दिन से इंटरनेट सेवा ठप होने से परेशान है। वहीं फोन पर कंपनियों की ओर से अब भी मेसेज भेजे जा है कि सरकार के निर्देशानुसार आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद की गई है। वाईफाई सुविधा से लोगों ने नेट चलाया।