फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Market decorated with Rakhi

Bhiwani News: राखियों से सज गया बाजार, बहनों ने शुरू की खरीदारी

Sat, 17 Aug 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Market decorated with Rakhi
हांसी  गेट के पास दुकान से राखी खरीदतीं महिलाएं।
रुद्राक्ष, मोरपंख, ओम, गणेश, कपल और चांदी की आकर्षक राखियों की बिक्री अधिक
विज्ञापन

डाक और कोरियर के माध्यम से राखियां पैक करवा कर भेज रहीं बहनें
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। रक्षाबंधन का त्योहार करीब है। इस उपलक्ष्य में पहले से ही बाजारों में चहल पहल दिखने लगी है। विभिन्न प्रकार की नई डिजाइन की राखियों से बाजार सज चुके हैं। बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखी की खरीदारी शुरू कर दी है। रुद्राक्ष, मोरपंख, ओम, गणेश, कपल और चांदी की आकर्षक राखियों की बिक्री अधिक हो रही है। जिन बहनों के भाई दूरदराज के क्षेत्र में रह रहे हैं। उनके लिए बहनें डाक और कोरियर के माध्यम से राखियां पैक करवा कर भेज रहीं हैं। भाई समेत बहनें अपनी भाभियों के लिए भी सुंदर राखियां खरीद रहीं हैं।
शहर के सभी बाजारों में नए-नए डिजाइन की राखियों से राखियां सज चुकी हैं। बड़ों के लिए विभिन्न प्रकार के धागे और स्टोन के साथ हर भगवान की मूर्ति वाली राखी उपलब्ध है। बच्चों के लिए लाइट, कार्टून वाली, छोटा भीम, स्पाइडरमैन, कैप्टन अमेरिका, यूनिकॉर्न, पिकाचू, बालकृष्णा, बाल हनुमान जैसे 15 से 80 डिजाइन राखियों के हैं।
विज्ञापन

इनकी कीमत 10 रुपये से 500 रुपये तक है। महिलाएं और युवतियां अपनी सामर्थ्य के अनुसार अपने भाई और भाभियों के लिए राखियां खरीद रही हैं। भाभियों के लिए डिजाइनर ब्रेसलेट और आकर्षक डिजाइन में लूंबा की बिक्री अधिक हो रही है। लूंबा के 100 डिजाइन दुकानों पर उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 15 से 800 रुपये तक है। डिजाइनर लूंबा के सेट धागा और बड़े छोटे स्टोन से तैयार किए गए हैं। यह महिलाओं को बहुत पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सौण की खरीदारी कुछ दिन पहले ही हो जाती है। क्योंकि इसे राखी से पहले लोग अपने घरों में लगाते हैं। राखी के दिन इसकी पूजा करने के बाद ही अपने भाइयों को राखी बांधी जाती है। इसके साथ ही रोली चावल थाली के भी कई डिजाइन दुकानों पर उपलब्ध हैं। इनमें चंदन और चावल भी रखे हैं। इसे राखी थाली भी कहा जाता है। विभिन्न प्रकार के फूल और मोर पंख से सजी यह थाली बहनों की पहली पसंद बनी है।


जैविक धागे वाली राखियों की मांग भी काफी है। खुद डिजाइन किए हुए जैविक धागे की विभिन्न प्रकार की राखियां महिलाएं खरीद रहीं हैं। कृष्ण डिजाइन, गणेश और इविल आई की मांग भी बहुत है। भाइयों को बुरी नजर से बचाने के लिए बहनें इविल आई राखियां ले रहीं हैं। कपल सेट की खरीदारी भी काफी है। इसमें भाई और भाभी के लिए कई डिजाइन में राखियों के सेट उपलब्ध हैं।

मैं हर साल नए डिजाइन के राखियों का इंतजार करती हूं। इस बार मेरे परिचित व्यक्ति की दुकान पर राखी के कई नए डिजाइन आए हैं। मुझे कपल राखी की डिजाइन बहुत पसंद आए हैं। मैंने अपने भाई के लिए इविल आई राखी भी खरीदी है। - रजनी


हमने अधिकतर राखियां खुद डिजाइन की हैं। हमारी दुकान पर हर कीमत की राखियां उपलब्ध हैं। हम राखियों की बिक्री ऑनलाइन भी कर रहे हैं। हमारी राखियां लोगों को काफी पसंद हैं। इसलिए दूर के देशों में बसे लोगों की मांग पर हम राखी विदेशों तक भेज रहे हैं। - सीमा दीवान, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed