{"_id":"68dd7d6ca2d2902df2072b24","slug":"manishas-death-case-cbi-team-fails-to-reach-bhiwani-on-second-day-father-says-will-fight-for-justice-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140571-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामला: सीबीआई की टीम दूसरे दिन भी भिवानी नहीं पहुंची, पिता बोले-न्याय के लिए लड़ेंगे हर लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामला: सीबीआई की टीम दूसरे दिन भी भिवानी नहीं पहुंची, पिता बोले-न्याय के लिए लड़ेंगे हर लड़ाई
Thu, 02 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा मौत मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम बुधवार को दूसरे दिन भी भिवानी नहीं पहुंची। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि मंगलवार को फोन पर अधिकारियों से बात हुई थी। सीबीआई के अधिकारी दिल्ली से फॉरेंसिक रिपोर्ट जुटाने के बाद भिवानी आकर फिर से जांच करेंगे लेकिन बुधवार को वे नहीं आए। अब शुक्रवार को फिर से सीबीआई से फोन पर संपर्क करेंगे। संजय का दावा है कि खाद बीज विक्रेता और नर्सिंग कॉलेज से ही मनीषा मौत मामले के तार जुड़े हैं। न्याय दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे।
तीन सितंबर से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। 24 सितंबर को टीम ने भिवानी से साक्ष्य जुटाकर दिल्ली लौटकर एम्स में किए गए तीसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और चिकित्सकों की राय ली। इसके बाद पुनः भिवानी में मामले की जांच के लिए सीबीआई अधिकारियों ने पिता संजय को फोन पर जानकारी दी थी। लगातार दो दिनों से परिवार सीबीआई टीम के आने का इंतजार कर रहा है।
पिता संजय ने जताया दवा विक्रेता पर शक
गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय ने कहा कि खाद बीज विक्रेता झूठे बयान देकर बेटी की मौत को आत्महत्या साबित करना चाहता है। जबकि दुकान के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज से यह साबित हो चुका है कि मनीषा ने रजिस्ट्रर में कोई हस्ताक्षर नहीं किए और न ही कीटनाशक खरीदा। संजय ने पहले भी बेटी का कोई सुसाइड नोट नहीं होने का दावा किया था। उनका कहना है कि बेटी की हत्या हुई है।
विज्ञापन
सीबीआई की जांच स्थानीय पुलिस से अलग, परिवार संतुष्ट
संजय ने बताया कि सीबीआई की जांच स्थानीय पुलिस से पूरी तरह अलग है। पुलिस ने पहले मामला सुसाइड का बताया था लेकिन सीबीआई हत्या की प्रबल आशंका के तहत जांच कर रही है। परिवार सीबीआई की जांच से संतुष्ट है और अधिकारियों के लगातार संपर्क में भी है। सीबीआई ने पहले ही हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। संजय का कहना है कि अब न्याय दिलाने और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की प्रतीक्षा है।