Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha's death case: Villagers and various organizations begin a protest in Dhani Laxman of Bhiwani

मनीषा मौत मामला: भिवानी के ढाणी लक्ष्मण में ग्रामीणों व विभिन्न संगठनों का धरना शुरू, एक दिन का उपवास भी रखा

Sun, 30 Nov 2025 12:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 30 Nov 2025 12:41 PM IST
सार

नीषा मौत मामले में अब तक साढ़े तीन माह बीत चुके हैं जबकि सीबीआई भी करीब ढाई माह से मामले की जांच में जुटी है। लेकिन अभी तक मनीषा मौत में खुलासा नहीं किया गया है। सीबीआई की जांच कहां तक पहुंची और सीबीआई के हाथ अब तक मौत मामले में क्या लगा है, यह भी खुलासा नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
Manisha's death case: Villagers and various organizations begin a protest in Dhani Laxman of Bhiwani
धरने पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मनीषा मौत मामले में एक बार फिर न्याय की मांग को लेकर विभिन्न संगठन और ग्रामीण एकजुट होकर सांकेतिक धरना शुरू कर दिया है। एक दिवसीय धरना 11 बजे से गांव ढाणी लक्ष्मण के मेन बस स्टैंड के समीप बीसी चौपाल के आगे शुरू हुआ है। पंचायत में पहुंचे लोगों ने एक दिन का उपवास रखा है। धरने में किसान नेता सुरेश कोथ, पुष्पा मलिक जूई, सरपंच जयसिंह पूर्व सरपंच शम्भू, कृष्ण निगाणा जिला प्रधान स्वामी समाज भिवानी, संजू दलाल तोशाम, शिवकुमार वैरागी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पटोदी, पुष्पा मलिक पहुंच है। 

विज्ञापन


पुष्पा मलिक जूई ने कहा कि अगर प्रशासन सही न्याय करता तो हमें आज धरने पर नही बैठना पड़ता। शनिवार को गांव ढाणी लक्ष्मण के मुख्य चौक पर जेसीबी मशीन से जगह को समतल कराया गया और फिर टैंट लगाना काम किया गया। सांकेतिक धरना पर किसान नेता सुरेश कोध सहित अन्य जनसंगठनों से जुड़े पदाधिकारी पहुंच चुके है। हालांकि सांकेतिक धरना में ज्यादा भीड़ नहीं है। लेकिन फिर भी शनिवार को मुख्य चौक पर आने वाले लोगों के लिए व्यवस्थाएं कराई गई।
विज्ञापन


नीषा मौत मामले में अब तक साढ़े तीन माह बीत चुके हैं जबकि सीबीआई भी करीब ढाई माह से मामले की जांच में जुटी है। लेकिन अभी तक मनीषा मौत में खुलासा नहीं किया गया है। सीबीआई की जांच कहां तक पहुंची और सीबीआई के हाथ अब तक मौत मामले में क्या लगा है, यह भी खुलासा नहीं हो पा रहा है। इसी से आहत मनीषा के परिजनों और ग्रामीणों ने 30 नवंबर को गांव ढाणी लक्ष्मण में सांकेतिक धरना और भूख हड़ताल का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed