फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha death case: Murder or suicide, CBI investigation incomplete even after 12 days

मनीषा मौत मामला: हत्या या आत्महत्या, 12 दिन बाद भी सीबीआई की जांच अधूरी

Tue, 16 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Manisha death case: Murder or suicide, CBI investigation incomplete even after 12 days
भिवानी। मनीषा मौत मामले में 12 दिन बाद भी हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई की जांच पूरी नहीं हो पाई है। सीबीआई अब तक गवाहों से पूछताछ, घटना स्थल का मुआयना करने और आसपास के इलाके को कई बार खंगाल चुकी है। इस मामले से जुड़े सभी व्यक्तियों से पूछताछ की जा चुकी है चाहे उनका मनीषा मौत मामले से नजदीकी या दूर का संबंध रहा हो। दिल्ली एम्स की तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मनीषा मौत मामले में तीन सितंबर से सीबीआई की टीम भिवानी में जांच में जुटी है। पिछले 12 दिनों में सीबीआई के अधिकारी रोजाना गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं, घटना स्थल पर सीन रिक्रिएट कर रहे हैं और मामले के उन सभी पहलुओं की जांच कर चुके हैं जिनमें मनीषा की मौत का राज छिपा है। भिवानी पुलिस द्वारा पहले की गई जांच का भी सीबीआई ने गहनता से अवलोकन किया है।
विज्ञापन

सीबीआई ने मनीषा के पहले और दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी अपने कब्जे में ले ली है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने वाले चिकित्सकों के पैनल से अबतक सीबीआई ने पूछताछ नहीं की है। अगर जांच में विरोधाभासी रिपोर्ट देने वाले चिकित्सकों से भी बात की जाती है तो कुछ हद तक केस सुलझाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स दिल्ली की रिपोर्ट में मनीषा की मौत के कारण का खुलासा परिजनों के सामने नहीं हो पाया है। मनीषा के पिता संजय अपनी बेटी की मौत में न्याय की आस लगाए बैठे हैं। फिलहाल परिजन यह जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब सीबीआई उनकी बेटी की मौत की सच्चाई लोगों के सामने ला पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed