फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha death case: Conflicting reports complicate the mystery

मनीषा मौत मामला: विरोधाभासी रिपोर्टों से उलझी गुत्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Manisha death case: Conflicting reports complicate the mystery
भिवानी। सिंघानी की शिक्षिका मनीषा की मौत का रहस्य और गहराता जा रहा है। परिजन जहां इसे हत्या और दुष्कर्म से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं पुलिस की जांच और दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्टों में आए विरोधाभास ने सवालों को और पेचीदा कर दिया है। एक के बाद एक ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं जिनसे गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझती नजर आ रही है।
विज्ञापन


मनीषा की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट
मनीषा का धड़ से गर्दन पूरी तरह कटी हुई थी। मात्र पांच इंच मांस के टुकड़े से गर्दन जुड़ी थी।
शव से श्वास नली और भोजन नली के अलावा दोनों आंखें गायब थीं।
शव के शरीर पर काफी मिट्टी लगी हुई थी।
मनीषा का गला किसी तेजधार हथियार से काटे जाने की बात सामने आई थी।

पीजीआई की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
मनीषा की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई बताई गई।
मनीषा से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, क्योंकि शरीर पर सीमन नहीं मिला।
मनीषा के चेहरे पर किसी तरह का एसिड नहीं मिला।
मनीषा के शव को कुत्तों व जंगली जानवरों द्वारा नोंचकर खाए जाने की बात कही गई।

अब भी अनसुलझे हैं ये सवाल
मनीषा का शव बाजरे के खेत में मिला था। परिजनों का कहना है कि अगर कुत्तों ने शव को नोंचा होता तो खेत की गीली और रेतीली जमीन पर पंजों के निशान जरूर मिलते। बारिश के कारण खेत की मिट्टी मुलायम थी, ऐसे में पैरों के निशान न मिलना संदेह पैदा करता है।
विज्ञापन

मृतका के कपड़े अस्त-व्यस्त अवस्था में मिले, जिससे परिजन दुष्कर्म की आशंका शुरू से ही जता रहे हैं। वहीं गला घोंटकर हत्या किए जाने की संभावना पर भी परिवार सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव पर काफी मिट्टी पाई गई जबकि पुलिस के अनुसार जब शव मिला तो वह कपड़े पहने थी। ऐसे में कपड़े पहने होने के बावजूद शरीर पर इतनी मिट्टी कैसे पहुंची, यह भी जांच का विषय है।
दूसरी रिपोर्ट में मनीषा की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से बताई गई लेकिन पुलिस को मौके से न तो जहरीले पदार्थ की शीशी, पाउच या रैपर मिला और न ही पानी की बोतल।

सबसे बड़ा विरोधाभास दोनों रिपोर्टों में है। पहली रिपोर्ट में तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या और आंखें व चेहरे पर एसिड का जिक्र था, जबकि दूसरी रिपोर्ट में मौत जहरीला पदार्थ निगलने से बताई गई और दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। खास बात यह कि पहली रिपोर्ट में जिन अंगों को गायब बताया गया था, वे दूसरी रिपोर्ट में मौजूद दिखाए गए। वहीं, पहली रिपोर्ट में जिन अंगों के नमूने विसरा जांच के लिए सुरक्षित किए जाने की बात कही गई थी, उनका दूसरी रिपोर्ट में कोई उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed