फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha death case: CBI team from Delhi reaches Bhiwani again for investigation

मनीषा मौत मामला: दिल्ली से फिर जांच के लिए भिवानी पहुंची सीबीआई टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Manisha death case: CBI team from Delhi reaches Bhiwani again for investigation
​भिवानी  के रेस्ट हाउस में खड़ी सीबीआई की गाड़ी। 
भिवानी। मनीषा मौत मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई की टीम मंगलवार को दिल्ली से दोबारा भिवानी पहुंची और घटना स्थल समेत संबंधित स्थानों पर जांच की। टीम एक गाड़ी में भिवानी के रेस्ट हाउस पहुंची। जांच के दौरान सीबीआई अधिकारी पहले उस स्थान पर पहुंचे, जहां 13 अगस्त को मनीषा का शव मिला था। इसके बाद टीम उस खाद-बीज व कीटनाशक विक्रेता की दुकान पर पहुंची, जहां से मनीषा द्वारा कीटनाशक खरीदे जाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

करीब दो घंटे की कार्रवाई के बाद टीम वापस भिवानी रेस्ट हाउस लौट आई। गौरतलब है कि मनीषा मौत मामले की जांच तीन सितंबर से सीबीआई कर रही है। करीब डेढ़ माह पहले टीम दिल्ली लौट गई थी और अब दोबारा भिवानी पहुंची है। इस बीच ढाणी लक्ष्मण में मामले को लेकर आसपास के आठ गांवों की कमेटी गठित की गई है। कमेटी ने लोहारू एसडीएम को मांग पत्र सौंपते हुए 27 फरवरी तक मामले का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही 28 फरवरी को गांव में महापंचायत बुलाए जाने की बात कही गई है। कमेटी के सदस्य मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय भी मांग रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली से सीबीआई की एक टीम फिर भिवानी पहुंच गई।
विज्ञापन


सीबीआई टीम ने मनीषा के परिजनों से बातचीत नहीं की
मंगलवार को सीबीआई की टीम करीब दो घंटे तक सिंघानी व आसपास के क्षेत्र में जांच करती रही। पहले टीम सिंघानी नहर के पास उस घटना स्थल पर पहुंची, जहां 11 अगस्त से लापता मनीषा का शव 13 अगस्त को बरामद हुआ था। यह क्षेत्र अब भी सीबीआई द्वारा सील किया हुआ है। इसके बाद टीम सिंघानी गांव में उस खाद-बीज व कीटनाशक विक्रेता के पास पहुंची, जहां से मनीषा द्वारा कीटनाशक खरीदे जाने का दावा जांच अधिकारियों ने किया था। हालांकि इस दौरान सीबीआई की मनीषा के परिजनों से कोई बातचीत या मुलाकात नहीं हुई। टीम मनीषा के घर भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed