फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manipur, Karnataka and Madhya Pradesh were the winners on the first day

Bhiwani News: पहले दिन मणिपुर, कर्नाटक व मध्यप्रदेश विजेता रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Manipur, Karnataka and Madhya Pradesh were the winners on the first day
गांव कलिंगा स्थित श्री बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नेटबाल टीम के साथ स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार से चार दिवसीय 28वीं नेशनल नेटबाल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ 68 वर्षीय फूलपति देवी ने रिंग में बॉल डालकर किया। चार दिवसीय चैंपियनशिप में देशभर के करीबन 25 राज्यों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच आयोजित करवाए गए। इसमें मणिपुर व पुडूचेरी, महाराष्ट्र व कर्नाटक और मध्यप्रदेश व राजस्थान के बीच मैच खेले गए। इसमें चार दिवसीय चैंपियनशिप के पहले दिन वीरवार को मणिपुर ने पुडूचेरी को, कर्नाटक ने महाराष्ट्र को और मध्यप्रदेश ने राजस्थान को हराकर जीत हासिल की। स्कूल संचालिका रेणुका शर्मा व प्रधानाचार्या राजेश्वरी श्योराण ने बताया कि खेलों के क्षेत्र में आज भिवानी का नाम पूरे विश्व में सम्मान से लिया जाता है और यह सब यहां के खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed