फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mangalwari Mata fair was organized in Chhoti Kashi under the Faag Festival

Bhiwani News: छोटी काशी में फाग महोत्सव के तहत लगा मंगलवारी माता का मेला

Wed, 26 Mar 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mangalwari Mata fair was organized in Chhoti Kashi under the Faag Festival
भिवानी। फाग महोत्सव के तहत हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में मंगलवार को मंगलवारी माता के तीसरे मेला लगाया गया।
विज्ञापन

मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने बताया कि फाग महोत्सव के तहत हनुमान जोहड़ी मंदिर में पांच मेलों का आयोजन किया जाता है, जिसके तहत एक मेला फाग वाले दिन तथा अगले चार मेले लगातार चार मंगलवार को आयोजित किए जाते हैं। इसमें पंजाब, राजस्थान, मुंबई, दिल्ली, कलकत्ता, सूरत, जयपुर, ओडिशा सहित दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं तथा अपने परिवार की सुख, शांति एवं समृद्धि की मनोकामना शीतला माता से करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस मंगलवार को तीसरे मेले का आयोजन किया गया था। इस मंदिर में सैकड़ों वर्षों से इन मेलों का आयोजन किया जाता रहा है, जिनके प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। इसके उपरांत नवरात्रों के दौरान भी फाग महोत्सव के तहत हनुमान जोहड़ी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन जारी रहेगा और हनुमान जयंती पर इस महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed