फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mandeep and Himanshu became winners in 100 meter race

Bhiwani News: 100 मीटर दौड़ में मंदीप व हिमांशु बने विजेता

Mon, 28 Aug 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 28 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mandeep and Himanshu became winners in 100 meter race
जिला स्तरीय स्कूली खेदकूद प्रतियोगिता की दौड़ प्रतिस्पर्धा में भाग लेते ​खिलाड़ी। 
भिवानी। भीम स्टेडियम में चार दिवसीय जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को लड़कों की अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुईं। एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ एशियन गोल्ड मेडलिस्ट सुंदर सिंह तंवर व जसवंत देवसर ने किया। 100 मीटर दौड़ के अंडर-17 आयु वर्ग में हिमांशु तो अंडर-19 आयु वर्ग में मंदीप विजेता रहा।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने कहा कि खेलों से ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। प्रत्येक युवा को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में बीईओ शिव कुमार तंवर, प्राचार्य पवन शर्मा, राजेश ढांडा, सत्यवान प्रवक्ता, अनिल सांगवान प्रवक्ता, श्रीभगवान डीपीई, बलवान सिंह डीपीई, प्रीतपाल डीपीई, जोगेंद्र पीटीआई, गजानंद एईईओ, राजपाल तंवर, सोमदत्त शर्मा, विनोद पिंकू, मोतीलाल जांगड़ा आयोजन समिति के सदस्य रहे।
विज्ञापन

ऊंची कूद में संजोग अव्वल

शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू व मोतीलाल जांगड़ा ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग में लंबी कूद स्पर्धा में चिंटू सैय प्रथम, गौरव बवानीखेड़ा द्वितीय और रोहित बुसान तृतीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद में संजोग बुसान प्रथम, पुनीत ईशरवाल द्वितीय और प्रिंस गैंडावास तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक में विक्रांत हसान प्रथम
अंडर-17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हिमांशु बुसान प्रथम, मनीष बुसान द्वितीय और विनय प्रताप भिवानी तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में हिमांशु बुसान प्रथम, विकास सूई द्वितीय, रोबिन रिवासा तृतीय, 400 मीटर दौड़ में विकास सूई प्रथम, रोबिन रिवासा द्वितीय, मोहित भिवानी तृतीय स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में मोहित भिवानी प्रथम, अंकित यादव धारेडू द्वितीय, भीष्म शर्मा मंढ़ाणा तृतीय स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ में हैप्पी ईशरवाल प्रथम, अमित गैंडावास द्वितीय, कन्हैया तोशाम तृतीय, 300 मीटर दौड़ में नवीन बलियाली प्रथम, मोहित भिवानी द्वितीय, आकाश भिवानी तृतीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में साहिल सूई प्रथम, विवेक भिवानी द्वितीय और देव बवानीखेड़ा तृतीय स्थान पर रहा। गोला फेंक में विक्रांत हसान ने प्रथम, हरीश भैरा ने द्वितीय, प्रिंस भिवानी तृतीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद में सौरभ बुसान प्रथम, विनय प्रताप भिवानी द्वितीय, सुजल बुसान तृतीय स्थान पर रहा। तिहरी लंबी कूद में सचिन भिवानी प्रथम, अजय सुई द्वितीय, विवेक भिवानी तीसरे स्थान पर रहा।
800 मीटर में तुषार मारी बाजी
अंडर-19 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मंदीप सूई प्रथम व अजय भिवानी द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में मंदीप सूई प्रथम व रीतिक लोहानी द्वितीय स्थान पर, 400 मीटर दौड़ में अजय बवानीखेड़ा प्रथम व हेमंत बापोड़ा दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में तुषार बजीणा प्रथम व संदीप भुरटाना द्वितीय, पांच हजार मीटर दौड़ में नरेंद्र तोशाम प्रथम व आशीष गुजरानी द्वितीय स्थान पर रहा।

कुश्ती के 35 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल
अंडर-14 आयु वर्ग की कुश्ती स्पर्धा के 35 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल भिवानी, 38 किलोग्राम भारवर्ग में जतिन भिवानी, 41 किलोग्राम भारवर्ग में लक्ष्य भिवानी, 44 किलोग्राम में कृष्ण भिवानी, 52 किलोग्राम भार वर्ग में हैप्पी भिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 की खो-खो स्पर्धा में भिवानी की टीम प्रथम, सिवानी की टीम द्वितीय रही। अंडर-17 में बवानीखेड़ा की टीम प्रथम व भिवानी की टीम द्वितीय, अंडर-19 में भिवानी की टीम प्रथम तो बवानीखेड़ा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 की कबड्डी स्पर्धा में भिवानी की टीम प्रथम व बवानीखेड़ा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-19 में बवानीखेड़ा की टीम प्रथम व भिवानी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-14 की वॉलीबाल स्पर्धा में सेरला, अंडर-17 में चैहड़ और अंडर-19 में चैहड़ ब्लॉक बहल की टीम प्रथम रही। अंडर-14, 17 आयु वर्ग की हैंडबॉल स्पर्धा में जीजीएसएसएस धनाना प्रथम व बरालु की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-14 आयु वर्ग की योगा स्पर्धा में पीयूष, अंकित, प्रिंस, मुकुल, रोनित, रिंकू, रक्षित, अंडर-17 में हर्ष गोयत, प्रिंस, शुभम, धनंजय, पारस, माधव, अमन और अंडर-19 योगा में युक्त शर्मा, हर्ष, सोनू, शुभम, अंकुश, सुखबीर, अमन का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed