फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manager of Sarva Haryana Gramin Bank burnt alive in a moving car

Bhiwani News: चलती कार में जिंदा जला सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक का मैनेजर

Mon, 12 May 2025 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 May 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Manager of Sarva Haryana Gramin Bank burnt alive in a moving car
मृतक विकास की फाइल फोटो।
भिवानी। ढिगावा मंडी क्षेत्र के गांव मनफरा मोड़ पर खरकड़ी के बीच सोमवार अल सुबह साढ़े तीन बजे चलती कार में आग लगने से बैंक मैनेजर की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा स्थल पर जब तक लोग पहुंचे तब तक कार चला रहे बैंक मैनेजर बुरी तरह आग से झुलस चुके थे, जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोहारू पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के चाचा अनिल के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन



भिवानी जिले के गांव चहड़कलां निवासी (34) विकास कुमार रतिया में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में ब्रांच मैनेजर थे। बैंक कार्य के सिलसिले में सिरसा से जयपुर जा रहे थे। जब वह लोहारू के मनफरा मोड़ पर खरकड़ी के समीप पहुंचे तो अचानक ही चलती कार में आग लग गई। हादसा सोमवार अल सुबह तीन बजे का है, करीब साढ़े तीन बजे तक लोग पहुंचे तो बैंक मैनेजर की आग से झुलसने की वजह से दर्दनाक मौत हो चुकी थी। कार के अंदर विकास अकेले ही थे।
विज्ञापन


लोहारू पुलिस थाना के एसआई सत्यपाल की टीम ने शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। विकास की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसकी तीन माह की एक बेटी है। हादसे के बाद से ही परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed