{"_id":"664529f1de0c72889004d963","slug":"man-dies-after-falling-from-roof-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117465-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नींद में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नींद में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत
Thu, 16 May 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 16 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। नींद में छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से बाढड़ा निवासी हाल गांव ढाणा लाडनपुर का रहने वाला राजेश मजदूरी का काम करता था। मंगलवार रात को नींद में छत से गिर गया। जिसे परिजन रात को ही भिवानी के सामान्य अस्पताल में ले आए। यहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की।
घर के सामने बरगद के पेड़ पर फंदा लगा दी बुजुर्ग ने जान
भिवानी। गांव दिनोद में घर के सामने बरगद के पेड़ से एक बुजुर्ग का शव लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
गांव दिनोद निवासी कृष्ण (65) की सपेला वाला बस स्टैंड पर दुकान थी। बुधवार सुबह परिजनों ने घर के सामने बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मृतक दो बेटों का पिता था। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मृतक की मौत फांसी के फंदे से लटकने से हुई है। मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।