{"_id":"6368efdd5056ff6b6a3cd199","slug":"man-commit-suicide-in-bhiwani-case-registered-against-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: वोट न देने पर बंद किया खेत का रास्ता, आहत ट्रक चालक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: वोट न देने पर बंद किया खेत का रास्ता, आहत ट्रक चालक ने जहर खाकर दी जान
Mon, 07 Nov 2022 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:15 PM IST
सार
पुलिस को दिए बयान में भतेरी ने बताया कि उसका पति ट्रक चलाने का काम करता है। उनके मकान के सामने आने-जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं है। इसलिए वे पड़ोसी कृष्ण के खेत में से ही आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
उमेद
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी में जूई पुलिस थाना के अधीन क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा मकान में आवागमन का रास्ता बंद होने पर जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। परिजनों ने व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। रविवार शाम को व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में सूचना जूई थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान केहरपुरा निवासी उमेद (43) के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर पांच नामजदों पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में भतेरी ने बताया कि उसका पति ट्रक चलाने का काम करता है। उनके मकान के सामने आने-जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं है। इसलिए वे पड़ोसी कृष्ण के खेत में से ही आवागमन करते हैं। तीन अक्तूबर को कृष्ण, सोनू व गुड्डी ने रास्ता बंद कर दिया और उनको गाली-गलौच देने लगे। और कहा कि तुम्हें रास्ता अब सरपंच ही देगा क्योंकि मुझे तो वोट दिए नहीं। इस घटना के बारे में परिजनों ने उमेद को जानकारी दी जो ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था।
पांच अक्तूबर की रात को करीब आठ बजे उमेद ने अपने भाई कृष्ण को फोन पर बताया कि वो ढिगावा के पास है और उसने इस घटना से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इस बारे में सूचना मिलने पर परिजनों ने उमेद को भिवानी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां रविवार को उमेद की मौत हो गई। इस संबंध में सूचना जूई पुलिस थाना को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने बयान के आधार पर पांच नामजदों पर केस दर्ज कर लिया है।