फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man Commit Suicide in Bhiwani, case registered against five

Bhiwani: वोट न देने पर बंद किया खेत का रास्ता, आहत ट्रक चालक ने जहर खाकर दी जान

Mon, 07 Nov 2022 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 05:15 PM IST
सार

पुलिस को दिए बयान में भतेरी ने बताया कि उसका पति ट्रक चलाने का काम करता है। उनके मकान के सामने आने-जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं है। इसलिए वे पड़ोसी कृष्ण के खेत में से ही आवागमन करते हैं।

विज्ञापन
Man Commit Suicide in Bhiwani, case registered against five
उमेद - फोटो : फाइल

विस्तार

भिवानी में जूई पुलिस थाना के अधीन क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा मकान में आवागमन का रास्ता बंद होने पर जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। परिजनों ने व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। रविवार शाम को व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में सूचना जूई थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान केहरपुरा निवासी उमेद (43) के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर पांच नामजदों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में भतेरी ने बताया कि उसका पति ट्रक चलाने का काम करता है। उनके मकान के सामने आने-जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं है। इसलिए वे पड़ोसी कृष्ण के खेत में से ही आवागमन करते हैं। तीन अक्तूबर को कृष्ण, सोनू व गुड्डी ने रास्ता बंद कर दिया और उनको गाली-गलौच देने लगे। और कहा कि तुम्हें रास्ता अब सरपंच ही देगा क्योंकि मुझे तो वोट दिए नहीं। इस घटना के बारे में परिजनों ने उमेद को जानकारी दी जो ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। 
विज्ञापन


पांच अक्तूबर की रात को करीब आठ बजे उमेद ने अपने भाई कृष्ण को फोन पर बताया कि वो ढिगावा के पास है और उसने इस घटना से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इस बारे में सूचना मिलने पर परिजनों ने उमेद को भिवानी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां रविवार को उमेद की मौत हो गई। इस संबंध में सूचना जूई पुलिस थाना को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने बयान के आधार पर पांच नामजदों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed