फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Main drinking water line leaked

Bhiwani News: दस दिन बाद फिर लीक हुई कमला भवन के पास मुख्य पेयजल लाइन

Wed, 24 Jan 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 24 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Main drinking water line leaked
भिवानी। शहर में पेयजल लाइन लीकेज जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए भी परेशानी का सबब बन चुकी है। इससे शहरी पेयजल आपूर्ति में भी दिक्कतें आ रहीं हैं। कमला भवन के सामने करीब दस दिन पहले ही ठीक की गई मुख्य पेयजल लाइन दोबारा लीक हो गई। इसका कारण पानी का दबाव नहीं बल्कि इससे गुजरने वाले वाहन हैं। वाहनों की आवाजाही से लाइन की लीकेज ठीक करने के लिए किया गया जोड़ उखड़ गया है।
विज्ञापन

पुराने जलघर से पुराने हाउसिंग बोर्ड और आदर्शनगर होकर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र की तरफ जाने वाली मुख्य पेयजल लाइन में कई बार लीकेज हो चुकी है। इस कारण कमला भवन के सामने चौक की सड़क भी काफी हिस्से में धंस चुकी है। वहां कर्मचारियों ने तीसरी बार लीकेज ठीक करने के लिए खोदाई की। तब जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने इसे ठीक भी करा दिया था लेकिन कचहरी रोड पर लघु सचिवालय की तरफ सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिस वजह से ये लाइन फिर लीक हो गई है।
विज्ञापन


कमला भवन के सामने मुख्य पेयजल लाइन की लीकेज को हाल ही में ठीक करा दिया था, लेकिन वाहनों की आवाजाही की वजह से पाइप का जोड़ फिर से उखड़ गया है। जिसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा। -सतीश चंद्र एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed