{"_id":"6420a23b6bb6ac6585061a84","slug":"main-accused-financier-caught-3-teams-formed-for-second-accused-bhiwani-news-c-21-1-89930-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुख्य आरोपी फाइनेंसर को पकड़ा, दूसरे आरोपी के लिए 3 टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुख्य आरोपी फाइनेंसर को पकड़ा, दूसरे आरोपी के लिए 3 टीम गठित
Mon, 27 Mar 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
राधेश्याम का हत्यारोपी संजय लोहारू पुलिस की गिरफ्त में।
भिवानी। राधेश्याम हत्याकांड मामले में लोहारू पुलिस ने मुख्य आरोपी फाइनेंसर संजय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। 72 घंटे बाद भी मृतक राधेश्याम का परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया है। फिलहाल शव लोहारू के शवगृह में रखा है। मृतक के परिजनों की मांग है कि जब तक हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, तब तक परिजन शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हत्या के मुख्य आरोपी फाइनेंसर संजय को भी लोहारू पुलिस ने न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गांव अलाउद्दीनपुर निवासी 52 वर्षीय राधेश्याम की गत 23 मार्च को संदिग्ध हालात मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि राधेश्याम फाइेंसर के कार्यालय के समीप सड़क पर बेसुध हालत में मिला था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। राधेश्याम ने करीब दो माह पहले फाइनेंसर संजय से दस हजार रुपये गाड़ी की किस्त चुकाने के लिए ब्याज पर लिए थे। लेकिन फाइनेंसर दो माह बाद ही ब्याज सहित 40 हजार रुपये वापस लेने उनके घर आ धमका। परिजनों ने फाइनेंसर पर राधेश्याम के घर से बाइक पर अपहरण कर ले जाने और हत्या का आरोप लगाया था। जिस पर लोहारू पुलिस ने आरोपी संजय और शालू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। 24 मार्च को राधेश्याम के शव का भिवानी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने ढिगावामंडी में भिवानी-लोहारू नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। लोहारू पुलिस ने मुख्य सड़क से ग्रामीणों को हटा दिया, लेकिन शव सड़क पर रखकर परिजन बारिश में भी लगातार धरने पर बैठे रहे। शनिवार को मामले की जांच डीएसपी लोहारू द्वारा किए जाने और 48 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया तो परिजन सड़क से हट गए लेकिन शव का अंतिम संस्कार नहीं किया।
रविवार को लोहारू पुलिस ने गांव अलाउदीनपुर निवासी राधेश्याम मौत मामले में आरोपी फाइनेंसर संजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके पांच दिनों के रिमांड पर लिया गया है। जबकि इस मामले में दूसरे आरोपी की धड़पकड़ में तीन टीमें जुटी हैं। मृतक राधेश्याम की पत्नी बाला देवी, बेटा ललित और कर्मवीर का कहना है कि जब तक दूसरा आरोपी झोडू निवासी भांजा शालू गिरफ्तार नहीं होता तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और न ही शव को लेंगे।
विज्ञापन
पूरे मामले की जांच डीएसपी लोहारू कर रहे हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी फाइनेंसर संजय को गिरफ्तार कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी शालू को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।
-विद्यानंद एसएचओ लोहारू पुलिस थाना।