{"_id":"698e33ecffd0ca4f400c7735","slug":"main-accused-arrested-in-case-of-fraudulent-loan-of-rs-158-crore-from-finance-company-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146756-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फाइनेंस कंपनी से 1.58 करोड़ की धोखाधड़ी से लोन करवाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फाइनेंस कंपनी से 1.58 करोड़ की धोखाधड़ी से लोन करवाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Fri, 13 Feb 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी से एक करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपये का फर्जी तरीके से लोन करवाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में चोलामंडलम शाखा भिवानी के लीगल मैनेजर वीरेंद्र सिंह द्वारा शहर थाना पुलिस भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
शिकायत में बताया गया कि मनोज व संदीप निवासी गांव जड़वा, तहसील सतनाली जिला महेंद्रगढ़ ने अपनी कृषि भूमि को व्यावसायिक भूमि दर्शाते हुए, सतनाली क्षेत्र की दुकानों की फर्जी फोटो एवं जाली रिपोर्ट तैयार कर कंपनी से धोखाधड़ी से एक करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपये का लोन प्राप्त किया। शिकायत पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए इन्वेस्टिगेशन विंग-4 की टीम ने मामले की गहन जांच की। 10 फरवरी को एएसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुख्य आरोपी बलजीत निवासी शेखपुरा नारनौल को नारनौल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
आरोपी बलजीत वेंडर का कार्य करता है और उसने सह-आरोपियों के साथ मिलकर कृषि भूमि के स्थान पर व्यावसायिक दुकानों की फर्जी फोटो लगाकर जाली मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की थी। इसी फर्जी रिपोर्ट के आधार पर कृषि भूमि की वास्तविक कीमत से अधिक मूल्य दर्शाकर लोन स्वीकृत कराया गया। पुलिस ने आरोपी को 11 फरवरी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड पूरा होने के बाद वीरवार को फिर से आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।