{"_id":"6324b35746bed84cb7606db2","slug":"maharaja-agrasen-s-birth-anniversary-to-begin-today-bhiwani-news-hsr642087645","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन की जयंती पर कार्यक्रम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर कार्यक्रम आज से
विज्ञापन
भिवानी। अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान 17 से 26 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जयंती संयोजक अधिवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत 17 सितंबर से होगी, इस दिन प्रेक्षा विहार में सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर लगेगा।
18 को मुक्तिधाम के नजदीक स्थित नंदीशाला में गो सेवा व रामकुंज सत्संग धाम में सुबह 10 बजे मेडिकल कैंप, 19 को दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर, अपना घर आश्रम में शाम 7:30 बजे मानव सेवा प्रभु मिलन सहभोज का कार्यक्रम है। वहीं 20 सितंबर को नई अनाज मंडी स्थित जनसेवा पार्क में सुबह साढ़े 9 बजे पौधरोपण, 21 को हालुवास गेट स्थित द्वारकाधीश गोशाला में सुबह साढ़े 9 बजे गो सवा सवामणी लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को हांसी गेट स्थित श्रीराम पाठशाला में सुबह 9 बजे फल वितरण कार्यक्रम, 23 को रोहतक रोड स्थित अग्रसेन भवन में सुबह साढ़े 8 बजे पौधारोपण कार्यक्रम होगा। वहीं 24 को लिटल हार्ट्स स्कूल में सुबह 10 बजे कविता पाठ एवं आदर्श ड्रेस प्रतियोगिता एवं सांय साढ़े 7 बजे वनवासी कल्याण आश्रम में वनवासी बंधु मिन व सहभोज कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार 25 सितंबर को टिबड़ेवाल सभागार में सुबह 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दोपहर एक बजे जनसेवा सदन नई अनाज मंडी में नारायणी मंगल पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
अग्रवाल सभा एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सचिव पंकज कसेरा, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता एवं सदस्य गणेश बेेरलिया, अमित बंसल, सुशील गुप्ता, विनीत चौधरी ने बताया कि जयंती समारोह की कड़ी में 26 सितंबर को महाराजा अग्रसेन चौक पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण एवं शाम 4 बजे जवाहर चौक स्थित अग्रसेन भवन से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। संवाद