{"_id":"65075bb8842fbce85f00b745","slug":"mahapanchayat-will-be-held-outside-the-mini-secretariat-on-19th-in-ved-singh-death-case-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-5552-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वेद सिंह मौत मामले में 19 को लघु सचिवालय के बाहर होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वेद सिंह मौत मामले में 19 को लघु सचिवालय के बाहर होगी महापंचायत
Mon, 18 Sep 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। रोहनात निवासी वेद सिंह की मौत के छठे दिन भी ग्रामीण व प्रशासन के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। ग्रामीण तीनों अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व अन्य मांग पूरी करने की बात पर अड़े रहे। रविवार को धरने का समर्थन करने विभिन्न जन संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। इनमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ वाइस प्रेसीडेंट अनुराग ढांडा, किसान सभा से रवि आजाद शामिल हैं। इस दौरान 19 सितंबर को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के बाहर एक महापंचायत करने का फैसला लिया गया।
आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि एक देश में दो कानून लागू नहीं हो सकते। उन्होंने ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया और कहा कि सुसाइड नोट के मुताबिक डीसी, डीआरओ और कानूनगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। ग्रामीणों की मांग को सरकार को एक कमेटी बनाकर बातचीत के जरिए पूरा करना चाहिए। वहीं, रवि आजाद ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि तीनों अधिकारियों के खिलाफ न सिर्फ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए बल्कि यहां पर नए अधिकारी सरकार को नियुक्त करने चाहिए। ताकि ग्रामीणों के साथ बातचीत हो सके और उनकी मांगें पूरी हो सकें।
19 को मौके पर लेंगे आगामी फैसला
धरना स्थल पर पहुंचे विभिन्न जनसंगठनों के पदाधिकारी व ग्रामीणों ने मिलकर फैसला किया कि उनकी मांगें पूरी न होने पर 19 सितंबर को लघु सचिवालय के बाहर एक महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस पंचायत में प्रदेश भर से विभिन्न संगठन के पदाधिकारी, सदस्य शामिल होंगे। वहीं, इस मामले में बनाई गई कमेटी महापंचायत में ही आगामी कार्यवाही के बारे में फैसला लेंगी।
विज्ञापन
सरकार लिखकर दे तो पंजाब सरकार से लेंगे रिकॉर्ड : अनुराग
आप पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि जिस वक्त रोहनात के ग्रामीणों को प्लाॅट देने की बात कही गई थी उस वक्त पंजाब व हरियाणा एक ही राज्य था। अब दोनों राज्य अलग हो चुके हैं तो ऐसे में अगर हरियाणा सरकार, पंजाब के सीएम भगवत मान के नाम रिकॉर्ड के लिए पत्र लिखकर देगी तो उनकी पार्टी रिकॉर्ड के लिए कानूनी लड़ाई में भी सहयोग करेगी।