{"_id":"6a25b6986064e682ef0941f0","slug":"mahapanchayat-on-manishas-death-case-if-justice-is-not-received-in-21-days-father-sanjay-will-begin-a-sit-in-hunger-strike-at-the-district-headquarters-from-june-29-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152203-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामले में महापंचायत : 21 दिन में न्याय नहीं मिला तो 29 जून से जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन करेंगे पिता संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामले में महापंचायत : 21 दिन में न्याय नहीं मिला तो 29 जून से जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन करेंगे पिता संजय
Sun, 07 Jun 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण में आयोजित महापंचायत को संबोधित करते मनीषा के पिता संजय। संवाद
ढिगावा मंडी (भिवानी)। मनीषा मौत मामले में रविवार को श्योराण खाप के आह्वान पर गांव ढाणी लक्ष्मण स्थित मुख्य बस स्टैंड के पास बीसी चौपाल के मैदान में महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत के दौरान मृतका मनीषा के पिता संजय ने कहा कि यदि 28 जून तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला तो वह 29 जून से भिवानी जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने जांच पूरी करने के बावजूद आज तक अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है। इसके विरोध में वे सरकार को 21 दिन का समय दे रहे हैं।
महापंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच सुभाष सिधनवा ने की। इस दौरान कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनीषा को न्याय मिलने तक परिवार के साथ बुलंद आवाज बनकर खड़ी रहेगी। महेंद्र बिधनोई ने कहा कि अधिकार मांगने से नहीं मिलते बल्कि उन्हें हासिल करना पड़ता है। वहीं नैन खाप के अध्यक्ष जोगेंद्र ने कहा कि मनीषा की मौत को 10 महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग अपने लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं तथा सीबीआई ने भी अब तक कोई रिपोर्ट पेश नहीं की है।
किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सुरेश कोथ ने कहा कि पुलिस उन्हें गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन तीन प्रकार के होते हैं, जिनमें महात्मा गांधी, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसी विचारधाराओं का अनुसरण करने वाले लोग शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि वे गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं लेकिन अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। जब तक बेटी मनीषा को न्याय नहीं मिलेगा तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर जोगेंद्र नैन, सोनिया तंवर, संजय जोगी, कमल प्रधान, अनिल, इनेलो के पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा और ओमप्रकाश बड़वा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।