फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mafia's eyes on the land worth crores of NAP, occupied by putting bricks

नप की करोड़ों की भूमि पर माफिया की नजर, ईंट डाल किया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mafia's eyes on the land worth crores of NAP, occupied by putting bricks
केएम स्कूल के सामने हो रहे अवैध निर्माण को दिखाते पार्षद ईश्वर मान। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के चांदनी चौक के नाम से मशहूर हांसी चौक पर करोड़ों रुपयों की बेशकीमती भूमि पर भूमाफिया की नजर है। भूमाफिया ने रातोंरात नप की जगह पर ईंटें लगा डालीं और इसे कब्जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस करतूत की भनक वार्ड नंबर पांच के पार्षद ईश्वर मान को लगी तो वे वीरवार दोपहर को मौके पर पहुंच गए और धरना देकर बैठ गए। पार्षद ईश्वर मान का आरोप है कि नगर परिषद अधिकारियों की मिलीभगत से नप की करोड़ों रुपयों की भूमि पर भूमाफिया रातोंरात कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद अधिकारी चुप्पी साधे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि जिला प्रशासन पहले भी नप की इस जगह पर अवैध कब्जा जमाने वालों के मंसूबों को नाकाम कर चुका है, क्योंकि पहले भी यहां बनाई गई चहारदीवारी तोड़ी जा चुकी है, लेकिन एक बार फिर यहां भूमाफिया जमीन को कब्जाने की नियत से चहारदीवारी खींचने का प्रयास कर रहे हैं। वे उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देंगे। नप पार्षद ने वहीं पर धरना दे दिया और जमीन पर बैठ गए। पार्षद ने बताया कि हांसी गेट चौक के समीप हालुवासिया वाटिका व केएम पब्लिक स्कूल के सामने तिकोना जगह खाली पड़ी है। इस जगह पर काफी अर्से से भूमाफिया की नजर है, क्योंकि यहां पर एक वर्ग गज जगह तीन लाख रुपये में बिक रही है। बेशकीमती इस जगह की पहले भी जिला प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पैमाइश कराई थी, जिसमें यह जगह सड़क यानी नगर परिषद की हद में आई थी। जिसकी जानकारी भी जिला प्रशासन के अधिकारियों को बखूबी है। फिर भी यहां हो रहे अवैध कब्जे को कोई नहीं रोक रहा है। धरना देकर बैठे पार्षद ईश्वर मान ने नप की जगह पर कब्जे का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और नगर परिषद अधिकारियों द्वारा इस भूमि को संरक्षित किए जाने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह का कोई भी कुप्रयास न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्दीक कराएंगे
मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। मैं एमई को मौके पर भेजकर इसकी तस्दीक कराता हूं। अगर नगर परिषद की जगह है तो किसी को कोई कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों पर भी कार्रवाई कराई जाएगी।
- मनेंद्र श्योकंद, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed